फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN Playing 11: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं रिंकू, बुमराह की जगह लेंगे अर्शदीप? संभावित 11

Wed, 24 Sep 2025 11:19 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 24 Sep 2025 11:19 AM IST
सार

IND vs BAN Playing 11 Prediction Today: रिंकू सिंह को अब तक इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है। माना जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्हें अक्षर पटेल की जगह मौका मिल सकता है। दरअसल, पिछले मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी कराई थी। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक बार फिर आराम मिल सकता है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है।

विज्ञापन
Ind vs Ban Dream11 Prediction T20 Asia Cup super 4 Playing XI Captain Vice-Captain and Players
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : ICC-BCCI(X)
एशिया कप 2025 का रोमांच प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सुपर-4 की जंग में भारत अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार है। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले जाने वाले मैच में भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हो सकते हैं।
Ind vs Ban Dream11 Prediction T20 Asia Cup super 4 Playing XI Captain Vice-Captain and Players
अर्शदीप-रिंकू - फोटो : BCCI-X
दो बदलावों की संभावना
रिंकू सिंह को अब तक इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है। माना जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्हें अक्षर पटेल की जगह मौका मिल सकता है। दरअसल, पिछले मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी कराई थी। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक बार फिर आराम मिल सकता है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। दरअसल, बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पैल में सबसे ज्यादा (45) रन खर्च किए थे। उनकी इकोनॉमी भी 11.25 की रही और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। वहीं, अर्शदीप को अब तक सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया था। 
Ind vs Ban Dream11 Prediction T20 Asia Cup super 4 Playing XI Captain Vice-Captain and Players
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
आंकड़ों में भारी है भारत का पलड़ा
आंकड़ों के आधार पर देखा जायेगा तो यह मुकाबला भी एकतरफा रहने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमों के बीच 17 टी20 मैचों में से बांग्लादेश एक ही जीत सका है। वनडे विश्व कप 2015 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित शर्मा को संदेह का लाभ देते हुए 'नॉट आउट' करार दिए जाने के बाद से दोनों टीमों के मुकाबले तनाव से भरे रहे हैं। शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से भारत के बांग्लादेश के साथ राजनयिक संबंध भी तनावपूर्ण रहे हैं। बीसीसीआई ने इस साल अगस्त में बांग्लादेश में होने वाली सफेद गेंद की सीरीज भी 2026 तक स्थगित कर दी बशर्ते वहां लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार सत्तारूढ़ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ind vs Ban Dream11 Prediction T20 Asia Cup super 4 Playing XI Captain Vice-Captain and Players
भारतीय टीम - फोटो : BCCI X
भारत को रहना होगा सावधान
कागजों पर बांग्लादेशी टीम भारत के सामने कहीं नहीं ठहरती और सूर्यकुमार यादव की टीम एक और शानदार जीत की प्रबल दावेदार है। लेकिन इस प्रारूप में कुछ भी कयास लगाना संभव नहीं है और बांग्लादेश के स्पिनर बेहतर प्रदर्शन करके पासा पलट भी सकते हैं। बल्लेबाजी में हालांकि बांग्लादेश का भारत से कोई मुकाबला नहीं है। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं और 210 की औसत से रन बना रहे हैं। वहीं शुभमन गिल का पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद स्ट्राइक रेट 158 के आसपास है।
विज्ञापन
Ind vs Ban Dream11 Prediction T20 Asia Cup super 4 Playing XI Captain Vice-Captain and Players
बांग्लादेश टीम - फोटो : @ACCMedia1
लिटन-हृदोय पर रहेंगी नजरें
बांग्लादेश के दो सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज कप्तान लिटन दास और तौहीद हृदोय के आंकड़े भी दमदार नहीं हैं। बांग्लादेश चाहेगा कि भारत पहले बल्लेबाजी करे और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान के साथ उसके स्पिनर रिशाद हुसैन और आफ स्पिनर मेहदी हसन जल्दी विकेट निकालें। भारत को 150-160 रन पर रोकने की दशा में ही बांग्लादेश के लिए कोई उम्मीद बनेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed