भारत ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने फील्डर ऑफ द सीरीज के नाम का एलान किया।
2 of 4
गंभीर-दिलीप
- फोटो : BCCI
टी दिलीप ने इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी की तारीफ की। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहे। फील्डिंग कोच ने तीन खिलाड़ियों को फील्डर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड के लिए चुना। इनमें हार्दिक पांड्या, रियान पराग और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।
3 of 4
जितेश-सुंदर-दिलीप
- फोटो : BCCI
सुंदर को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें यह अवॉर्ड सलामी बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सौंपा। इस सम्मान को हासिल करने के बाद स्टार ऑलराउंडर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा- यह बहुत खुशी का मौका है। मैं मैदान पर हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। मैदान पर कोई भी और हर कोई योगदान दे सकता है, चाहे स्थिति कैसी भी हो। इसके लिए बहुत आभारी हूं। दिलीप सर और सहयोगी स्टाफ के हर एक व्यक्ति को धन्यवाद।
बल्लेबाजों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 133 रनों से हराया। भारत की रनों के लिहाज से यह टी20 की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की यह सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सका।