फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN T20: डेब्यू करने वाले मयंक और नीतीश ने कप्तान सूर्यकुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानें क्या कहा

Mon, 07 Oct 2024 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Oct 2024 03:15 PM IST
सार

नीतीश ने भी सूर्यकुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'वह बहुत शांत कप्तान हैं। वह बहुत अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने हम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनने दिया। हम अपना पहला मैच खेल रहे थे और थोड़ा नर्वस थे लेकिन उन्होंने हमें खुलकर खेलने की छूट दी। कोई भी खिलाड़ी अपने कप्तान से यही चाहता है।'

विज्ञापन
IND vs BAN 1st T20: Debutants Mayank Yadav and Nitish Reddy praise of captain Suryakumar Yadav, See
मयंक और नीतीश ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ की है - फोटो : BCCI
भारत ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत में कई भारतीय खिलाड़ियों का योगदान रहा। हालांकि, गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 127 रन के कम स्कोर पर समेट दिया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने डेब्यू किया। दोनों मैच से पहले थोड़ा नर्वस थे, लेकिन उन्होंने कहा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार उनका हौसला बढ़ाया जिससे उन्हें शांत बने रहने में मदद मिली।
IND vs BAN 1st T20: Debutants Mayank Yadav and Nitish Reddy praise of captain Suryakumar Yadav, See
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
मयंक और नीतीश दोनों 21 साल के हैं और उन्होंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में अच्छा प्रभाव छोड़ा। मयंक ने जहां अपनी गति से बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशान किया, वहीं नीतीश ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मैच को फिनिश किया और नाबाद रहे। नीतीश ने भी 15 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाकर अपना प्रभाव छोड़ा। मयंक ने अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला ओवर मेडन डाला। उन्होंने इस साल आईपीएल में अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा था, लेकिन पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह इस टूर्नामेंट में केवल चार मैच ही खेल पाए थे। उन्होंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया।
IND vs BAN 1st T20: Debutants Mayank Yadav and Nitish Reddy praise of captain Suryakumar Yadav, See
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
मयंक ने बीसीसीआई टीवी से कहा, 'सूर्यकुमार आपको पूरी आजादी देते हैं। जब मैं रन अप पर जा रहा था तो उन्होंने मुझसे कहा कि वही करो जो तुम्हें अच्छा लगता है। यह किसी भी तेज गेंदबाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। खासतौर पर तब जबकि आप अपना पहला मैच खेल रहे हों।' नीतीश ने भी सूर्यकुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'वह बहुत शांत कप्तान हैं। वह बहुत अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने हम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनने दिया। हम अपना पहला मैच खेल रहे थे और थोड़ा नर्वस थे लेकिन उन्होंने हमें खुलकर खेलने की छूट दी। कोई भी खिलाड़ी अपने कप्तान से यही चाहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN 1st T20: Debutants Mayank Yadav and Nitish Reddy praise of captain Suryakumar Yadav, See
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
मयंक चार महीने तक बाहर रहने के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से पहले भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए यादगार पल था। जब मुझे पता चला कि मैं पदार्पण करने जा रहा हूं तो पिछले चार महीनाें का पूरा परिदृश्य मेरी आंखों के सामने आ गया।' इस तेज गेंदबाज ने मेडन ओवर के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और अपनी गेंदबाजी में सुधार करने का श्रेय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल को दिया।
विज्ञापन
IND vs BAN 1st T20: Debutants Mayank Yadav and Nitish Reddy praise of captain Suryakumar Yadav, See
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
मयंक ने कहा, 'मैं ऐसा नहीं सोच रहा था कि मैं पहला ओवर डालूंगा। बस उस पल को जीना चाहता था, उस पल का आनंद लेना चाहता था। मैं पिछले तीन वर्षों से उनके (मोर्कल) साथ हूं। मैं उन्हें जानता हूं और वह मुझे बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए, मेरे लिए उनके साथ काम करना बहुत आसान है। वह जानते हैं कि मेरे लिए क्या बेहतर है।' नीतीश ने कहा कि भारत की तरफ से खेलना सपना सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, 'किसी भी क्रिकेटर के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण पल होता है। भारत के लिए खेलने सपना सच होने जैसा है। मैंने इसका पूरा आनंद लिया। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए भी बहुत गर्व का क्षण था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed