फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: एडिलेड में भारत के सामने चट्टान बनकर खड़े हुए हेड, डे नाइट टेस्ट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया

Sat, 07 Dec 2024 02:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Dec 2024 02:04 PM IST
सार

हेड का 111 गेंदों में शतक डे नाइट टेस्ट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज शतक है। इस मामले में हेड ने अपना ही दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन
IND vs AUS: Travis Head stats and records vs India in Adelaide, Travis Head fastest century in day night test
ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में जारी है। इस डे नाइट टेस्ट में ट्रेविस हेड ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने 111 गेंद पर टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया। बाकी कंगारू बल्लेबाजों में सिर्फ हेड ही ऐसे दिखे हैं, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों को सही परखा और खुलकर शॉट्स खेले हैं। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक 90 से ऊपर का ही रहा है। वह भारतीय गेंदबाजों के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे। दूसरे छोर से विकेट गिर रहे, लेकिन हेड रन बनाते रहे और उन्होंने लाबुशेन, मार्श और कैरी के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां भी निभाईं। इतना ही नहीं अपनी इस शतकीय पारी के दौरान हेड ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। आउट होने से पहले हेड ने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन बनाए। 

डे नाइट टेस्ट में सबसे तेज शतक (गेंदों के लिहाज से)

खिलाड़ी गेंद खिलाफ साल जगह
ट्रेविस हेड 111 भारत 2024 एडिलेड
ट्रेविस हेड 112 इंग्लैंड 2022 होबार्ट
ट्रेविस हेड 125 वेस्टइंडीज 2022 एडिलेड
जे रूट 139 वेस्टइंडीज 2017 एजबेस्टन
असद शफीक 140 ऑस्ट्रेलिया 2016 ब्रिस्बेन
IND vs AUS: Travis Head stats and records vs India in Adelaide, Travis Head fastest century in day night test
ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter
हेड का 111 गेंदों में शतक डे नाइट टेस्ट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज शतक है। इस मामले में हेड ने अपना ही दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ होबार्ट में डे नाइट टेस्ट में 112 गेंद में शतक जड़ा था। तीसरे नंबर पर भी हेड ही हैं। उन्होंने 2022 में एडिलेड डे नाइट टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 125 गेंद में शतक जड़ा था। इस लिस्ट में 139 गेंद के साथ चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट और पांचवें नंबर पर 140 गेंद के साथ पाकिस्तान के असद शफीक हैं। 
IND vs AUS: Travis Head stats and records vs India in Adelaide, Travis Head fastest century in day night test
ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter
इतना ही नहीं ट्रेविस हेड डे नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक डे नाइट टेस्ट में तीन शतक जड़े हैं। उनसे आगे सिर्फ उनके हमवतन मार्नस लाबुशेन हैं। लाबुशेन ने डे नाइट टेस्ट में चार शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में दो-दो शतक के साथ असद शफीक और दिमुथ करुणारत्ने संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Travis Head stats and records vs India in Adelaide, Travis Head fastest century in day night test
अश्विन और ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter
यह भारत के खिलाफ उनका दूसरा शतक रहा। भारत के खिलाफ टेस्ट में अपनी पिछली छह पारियों में हेड ने 511 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट में हेड की पिछली छह पारियां इस प्रकार हैं- 140 रन (इस टेस्ट में), 89 रन (101 गेंद), 11 रन (13 गेंद), 18 रन (27 गेंद), 163 रन (174 गेंद), 90 रन (163 गेंद)। भारत के खिलाफ अब तक कुल 12 टेस्ट की 21 पारियों में हेड 955 रन बना चुके हैं। इनमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 45 से ज्यादा का रहा है। 
विज्ञापन
IND vs AUS: Travis Head stats and records vs India in Adelaide, Travis Head fastest century in day night test
लाबुशेन - फोटो : Twitter
हेड ने अब तक एडिलेड में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। यह उनका पसंदीदा मैदान भी है। इस मैदान पर वह अब तक सात पारियों में तीन शतक जड़ चुके हैं। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 320 से ज्यादा रन बना लिए हैं। भारत पर उनकी बढ़त अब तक 130+ रन की हो चुकी है। हेड के अलावा लाबुशेन ने 64 रन की पारी खेली। वहीं, नाथन मैकस्वीनी ने 39 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 13 रन, स्टीव स्मिथ दो रन, मिचेल मार्श  नौ रन और एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर आउट हुए।

डे-नाइट टेस्ट में सर्वाधिक शतक
 
खिलाड़ी शतक
मार्नस लाबुशेन 4
ट्रेविस हेड 3
असद शफीक 2
दिमुथ करुणारत्ने 2
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed