{"_id":"6753efce2bcf8e718202a80d","slug":"ind-vs-aus-test-travis-head-brilliant-batting-vs-india-made-record-by-hitting-sixes-off-ashwin-ball-adelaide-2024-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Test: भारत के खिलाफ फिर चला ट्रेविस हेड का बल्ला, अश्विन की गेंद पर सात छक्के लगाकर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Test: भारत के खिलाफ फिर चला ट्रेविस हेड का बल्ला, अश्विन की गेंद पर सात छक्के लगाकर बनाया रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:18 PM IST
सार
हेड ने टेस्ट में अश्विन की गेंद पर कुल मिलाकर सात छक्के लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में हेड से ज्यादा किसी विपक्षी बल्लेबाज द्वारा किसी भारतीय गेंदबाज पर सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड इयान बॉथम के नाम है।
विज्ञापन
1 of 4
अश्विन और ट्रेविस हेड
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट में ट्रेविस हेड ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने अब तक इस मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाजी की है और 63 गेंद में टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक लगाया। हेड को भारत के खिलाफ खेलना बेहद पसंद है। चाहे टेस्ट हो या वनडे या फिर टी20, हेड भारतीय टीम के खिलाफ खूब रन बनाते हैं और एडिलेड में भी अभी तक यही देखने को मिला है। वह चायकाल तक अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगा चुके हैं और ये दोनों छक्के उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर लगाए। इसी के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बना दिया। अश्विन की गेंद पर एक और छक्का लगाने पर वह महान इयान बॉथम की बराबरी कर लेंगे। हेड की वजह से कप्तान रोहित शर्मा को अश्विन को स्पेल से हटाना पड़ा।
2 of 4
ट्रेविस हेड
- फोटो : Twitter
चायकाल तक हेड 67 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और मार्नस लाबुशेन के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। हेड ने टेस्ट में अश्विन की गेंद पर कुल मिलाकर सात छक्के लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में हेड से ज्यादा किसी विपक्षी बल्लेबाज द्वारा किसी भारतीय गेंदबाज पर सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड इयान बॉथम के नाम है। उन्होंने दिलीप दोशी की गेंद पर आठ (जहां गेंद दर गेंद रिकॉर्ड उपलब्ध है) छक्के लगाए थे।
3 of 4
ट्रेविस हेड
- फोटो : Twitter
भारत के खिलाफ टेस्ट में अपनी पिछली छह पारियों में हेड ने 424* रन (दूसरे दिन चायकाल तक) बनाए हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट में हेड की पिछली छह पारियां इस प्रकार हैं- 53* रन (इस टेस्ट में), 89 रन (101 गेंद), 11 रन (13 गेंद), 18 रन (27 गेंद), 163 रन (174 गेंद), 90 रन (163 गेंद)। भारत के खिलाफ अब तक कुल 12 टेस्ट की 21 पारियों में हेड 868* रन (चायकाल तक) बना चुके हैं। इनमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 45.68 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ट्रेविस हेड
- फोटो : Twitter
दूसरे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की अब तक टीम इंडिया पर 11 रन की बढ़त बन चुकी है। भारतीय टीम दूसरे सत्र में हेड को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेगा। आज ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाए हैं। इनमें नाथन मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के विकेट शामिल हैं। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।