फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: दिल्ली में चला जडेजा का जादू, शोएब अख्तर-कुंबले के क्लब में हुए शामिल, 21 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Sun, 19 Feb 2023 01:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 19 Feb 2023 01:25 PM IST
सार

जडेजा के टेस्ट में 259 विकेट हो गए हैं। उन्होंने अब तक 62 मुकाबले खेले हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी और वेस्टइंडीज के जोएल गार्नर की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन
IND vs AUS Ravindra Jadeja takes 10 wickets in match vs australia joins Shoaib Akhtar anil Kumble club
रवींद्र जडेजा - फोटो : अमर उजाला
रवींद्र जडेजा ने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खतरनाक गेंदबाजी की। पहली पारी में तीन विकेट लेने वाले इस बाएं हाथ के स्पिनर ने दूसरी पारी में सात विकेट अपने नाम कर लिए। मैच के तीसरे दिन रविवार (19 फरवरी) को जडेजा ने छह विकेट लिए। इससे पहले शनिवार को उन्होंने उस्मान ख्वाजा को आउट किया था। इस तरह उन्होंने दूसरी पारी में कुल सात विकेट झटके। मजेदार बात यह है कि जडेजा ने सात में से पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया।
IND vs AUS Ravindra Jadeja takes 10 wickets in match vs australia joins Shoaib Akhtar anil Kumble club
रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
पिछले 21 साल में पहली बार टेस्ट में ऐसा हुआ है जब किसी गेंदबाज ने एक पारी में पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया हो। पिछली बार शोएब अख्तर ने ऐसा किया था। उन्होंने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया था। अगर स्पिन गेंदबाज की बात करें तो 1992 में पिछली बार अनिल कुंबले ने ऐसा किया था। उन्होंने जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
IND vs AUS Ravindra Jadeja takes 10 wickets in match vs australia joins Shoaib Akhtar anil Kumble club
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा ने पांच खिलाड़ियों को इस मामले में छोड़ा पीछे
जडेजा के टेस्ट में 259 विकेट हो गए हैं। उन्होंने अब तक 62 मुकाबले खेले हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी और वेस्टइंडीज के जोएल गार्नर की बराबरी कर ली है। गार्नर ने 58 टेस्ट में 259 और गिलेस्पी ने 71 टेस्ट में 259 विकेट लिए थे। इस मैच में जडेजा ने एक साथ पांच गेंदबाजों को पीछे छोड़ा। वह वेस्टइंडीज के माइकल होल्डिंग (249 विकेट), इंग्लैंड के ब्रायन स्टेथम (252), न्यूजीलैंड के नील वेग्नर (253), वेस्टइंडीज के केमार रोच (254) और इंग्लैंड के ग्रीम स्वान (255) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Ravindra Jadeja takes 10 wickets in match vs australia joins Shoaib Akhtar anil Kumble club
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। वहीं, भारतीय टीम 262 रन बनाने में कामयाब हुई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली। उसकी टीम दूसरी पारी में 113 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को 115 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने 43 और मार्नश लाबुशेन ने 35 रन बनाए। इनदोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ सिर्फ नौ रन बना सके। भारत के लिए जडेजा के सात विकेट के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed