फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: कुलदीप ने राजकोट वन-डे में रचा इतिहास, शेन वॉर्न को पछाड़ अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

Sat, 18 Jan 2020 08:33 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 18 Jan 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
IND vs AUS Kuldeep Yadav Becomes Fastest Indian Spinner To take 100 ODI Wickets
गेंदबाज कुलदीप यादव

भारत ने राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 36 रन से हरा से दिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने वन-डे करियर का 100वां विकेट लेकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया। कुलदीप स्पिनर के तौर पर वन-डे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। कुलदीप ने राजकोट के मैदान पर दो विकेट चटकाए। उन्होंने स्पिन गेंदबाज के तौर पर सबसे तेज एकदिवसीय 100 विकेट चटकाने के मामले में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न को पीछे छोड़ दिया। 

IND vs AUS Kuldeep Yadav Becomes Fastest Indian Spinner To take 100 ODI Wickets
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

कुलदीप ने अपने वन-डे करियर के 58वें मुकाबले में 100 विकेट चटकाकर सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में शेन वॉर्न को पछाड़ दिया। वॉर्न ने अपने एकदिवसीय करियर के 60वें मुकाबले में ये मुकाम हासिल किया था। कुलदीप यादव इस मामले में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज इमरान ताहिर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। स्पिनर के तौर पर वन-डे में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। उन्होंने 44 वन-डे मैचों में ही ये उपलब्धि हासिल की है। 

IND vs AUS Kuldeep Yadav Becomes Fastest Indian Spinner To take 100 ODI Wickets
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की ओर से एकदिवसीय में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में कुलदीप तीसरे गेंदबाज बने हैं। अपने 58वें वन-डे मैच में उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वन-डे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। शमी ने 56 मैचों में ही ये मुकाम हासिल किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह ने 57 वन-डे मैच में 100 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Kuldeep Yadav Becomes Fastest Indian Spinner To take 100 ODI Wickets
राशिद खान - फोटो : पीटीआई

वन-डे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले टॉप पांच स्पिनर

 मैच  गेंदबाज देश
44 वन-डे  राशिद खान अफगानिस्तान
53 वन-डे सकलैन मुश्ताक  पाकिस्तान
58 वन-डे इमरान ताहिर और कुलदीप यादव  दक्षिण अफ्रीका-भारत
60 वन-डे शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया
63 वन-डे अजंता मेंडिस  श्रीलंका
विज्ञापन
IND vs AUS Kuldeep Yadav Becomes Fastest Indian Spinner To take 100 ODI Wickets
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

भारत की तरफ से वन-डे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

मैच गेंदबाज
56 वन-डे मोहम्मद शमी
57 वन-डे जसप्रीत बुमराह
58 वन-डे कुलदीप यादव
59 वन-डे इरफान पठान
65 वन-डे जहीर खान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed