फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: इन पांच 'रन'बांकुरों ने जिताया राजकोट का रण, दूसरे मैच में बने जीत के हीरो

Sat, 18 Jan 2020 07:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 18 Jan 2020 07:43 AM IST
विज्ञापन
Ind vs Aus Five Indian players whose performance helps India to win match against australia
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दमदार वापसी करते हुए राजकोट वनडे में शानदार जीत दर्ज की है। शुक्रवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।



मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फिर से बल्लेबाजी का न्योता दिया लेकिन भारतीय टीम ने फिंच के फैसले पर पानी फेर दिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 340 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी निर्णायक मुकाबले में आखिरी समय में शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 304 रन पर ढेर कर दिया।

भारत की तरफ से पांच खिलाड़ियों ने मुख्य तौर पर दमदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में हीरो बनें।

Ind vs Aus Five Indian players whose performance helps India to win match against australia
शिखर धवन - फोटो : social media

शिखर धवन
टीम के सलामी बल्लेबाज बाएं हाथ के शिखर धवन ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि वे शतक से चार रन से चूक गए लेकिन बावजूद इसके उन्होंने 90 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 96 रन बनाए।

Ind vs Aus Five Indian players whose performance helps India to win match against australia
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

केएल राहुल
मैच में इस बार पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और मात्र 52 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन बनाए। राहुल तब बल्लेबाजी करने उतरे जब भारतीय पारी के 17 ओवर शेष थे, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और जमकर रन बटोरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ind vs Aus Five Indian players whose performance helps India to win match against australia
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर

कुलदीप यादव
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने मैच में दो विकेट चटकाए लेकिन जिस वक्त पर उन्होंने विकेट लिए वो बहुत ही महत्वपूर्ण था। जीत की तरफ बढ़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को कुलदीप ने 38वें ओवर में दो बड़े झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को 18 रन पर कैच आउट करवाया और इसके बाद उसी ओवर में शतक के करीब खड़े स्टीव स्मिथ को 98 रन पर बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी।

विज्ञापन
Ind vs Aus Five Indian players whose performance helps India to win match against australia
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली
टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से अपने पसंदीदा तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे और 76 गेंदों में छह चौके की मदद से 78 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed