{"_id":"5e21c8a08ebc3e4ad9296b8c","slug":"adam-zampa-becomes-top-spinner-having-more-odi-wickets-against-india-on-their-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एडम जांपा ने फिर किया विराट का शिकार, मैच में तीन विकेट लेकर भारत में बनाया खास रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एडम जांपा ने फिर किया विराट का शिकार, मैच में तीन विकेट लेकर भारत में बनाया खास रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Jan 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एडम जम्पा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। शुक्रवार को राजकोट में सीरीज के दूसरे मैच में जांपा ने तीन भारतीय खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।
2 of 4
Virat zampa
उन्होंने एक बार फिर से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आउट किया। ये पांचवीं बार था जब जांपा ने विराट कोहली को आउट किया, इसी के साथ वे विराट को सबसे अधिक बार आउट करने वाले स्पिनर बन गए।
3 of 4
VIRAT KOHLI ADAM ZAMPA
जांपा ने विराट को उस वक्त आउट किया जब वे तेजी से रन बनाने में जुटे हुए थे और शतक की तरफ बढ़ रहे थे। भारतीय पारी के 44वें ओवर की पहली ही गेंद पर विराट उठाकर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन बाउंड्री पर मौजूद मिशेल स्टार्क ने बेहतरीन कैच लेकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
VIRAT KOHLI ADAM ZAMPA
विराट के अलावा जांपा ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का विकेट भी अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। वे अब भारत में भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। जांपा अब तक 10 पारियों में 19 विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और कैरेबियाई गेंदबाज कार्ल हूपर ने 15-15 विकेट अपने नाम किए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।