फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Playing 11: मेलबर्न में दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है भारत, खराब फॉर्म के बाद रोहित करेंगे ओपनिंग?

Wed, 25 Dec 2024 02:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Dec 2024 02:19 PM IST
सार

 India vs Australia 4th Test Playing 11 Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है और रोहित की सेना की नजरें सीरीज में बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 4th Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Player
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद गुरुवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में उतरेंगी। भारत का पिछले 10 वर्षों में इस मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है जिसे देखते हुए भारतीय प्रशंसकों को रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम से काफी उम्मीदें होंगी। तीसरे टेस्ट के बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और खिलाड़ी इससे आगे बढ़ना चाहेंगे। 
IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 4th Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Player
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट - फोटो : BCCI
सीरीज में बढ़त हासिल करने उतरेगा भारत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है और रोहित की सेना की नजरें बॉक्सिंग डे टेस्ट से सीरीज में बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। भारत ने पहला मैच जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में वापसी की थी। गाबा टेस्ट बारिश से बाधित रहा था और लगातार खेल प्रभावित होने के चलते ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। 
IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 4th Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Player
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : अमर
डब्ल्यूटीसी फाइनल में किस तरह पहुंच सकता है भारत?
भारत के लिए मेलबर्न टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो मैचों में हार से बचना होगा। भारत शेष दो मैचों में एक ड्रॉ और एक जीत दर्ज कर सका तो भी उसकी उम्मीदें रहेंगी। गाबा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद अब भारत अधिकतम 138 अंक हासिल कर सकता है और उसकी पीसीटी 60.52 पहुंच सकती है अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न और सिडनी टेस्ट में जीत दर्ज करने में सफल रहा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अगर अगले दो मैच जीतने में सफल रही तो वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से अपने नाम कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 4th Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Player
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
एमसीजी में भारत का पलड़ा भारी
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी है। पिछले 10 वर्षों में टेस्ट में यह ग्राउंड भारत के लिए अजेय किला बना हुआ है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 2014 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल तीन मुकाबले खेले हैं और उसे दो में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम पिछले 10 वर्षों में एमसीजी पर भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यह आंकड़े भारत के लिए राहत देने वाले हैं क्योंकि टीम की नजरें बढ़त हासिल करने पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 4th Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Player
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
जडेजा-सुंदर को मिल सकता है मौका 
भारतीय टीम ने अब तक पहले तीन मुकाबलों में अलग-अलग स्पिनरों को मौका दिया है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया था, जबकि एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट में अश्विन की जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को खिलाया गया और उन्होंने उस मैच में बल्ले से दम दिखाया। जडेजा ने पिछले मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे उनका मेलबर्न टेस्ट में खेलना तय माना जा रहा है। वहीं, मेलबर्न में स्पिनरों को मदद मिल सकती है, ऐसे में टीम प्रबंधन जडेजा के अलावा सुंदर को भी प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed