पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज जन्म शताब्दी है। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को उनके स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। 'सदैव अटल' में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दलों से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) नेता ललन सिंह और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) से जीतन राम मांझी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और वाजपेयी की दत्तक पुत्री के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।
Atal Bihari Vajpayee: चार राज्यों की लोकसभा सीटों से जीता चुनाव, विदेश मंत्री भी रहे; जानें अटलजी के बारे में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 25 Dec 2024 01:42 PM IST
सार
Atal Bihari Vajpayee 100th birthday: अटल बिहारी वाजपेयी 16 से 31 मार्च 1996 और फिर 19 मार्च 1998 से 13 मई 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वाजपेयी जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता बन गए थे। इंदिरा गांधी के बाद लगातार तीन बार अपने नेतृत्व में पार्टी को जीत दिलाने वाले इकलौते प्रधानमंत्री का गौरव भी वाजपेयी के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन