फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के खिलाफ टीम पर है भारी दबाव, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कहा 'करो या मरो' जैसा मामला

Sun, 16 Jun 2019 02:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Jun 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Imam ul haq says pakistan cricket team is in pressure against india match in world cup 2019
इमाम उल हक - फोटो : social media

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप मैच को ‘भारी दबाव वाला’ करार दिया जो कि ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद उनकी टीम के लिए करो या मरो जैसा बन गया है।


 

Imam ul haq says pakistan cricket team is in pressure against india match in world cup 2019
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान सरफराज अहमद और नौवें नंबर के बल्लेबाज वहाब रियाज के आाखिरी क्षणों में अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद पाकिस्तान को बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया से 41 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गया है।



इमाम से पूछा गया कि क्या इस हार से ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला भारी दबाव वाला मैच उनके लिए करो या मरो जैसा बन गया है, उन्होंने कहा, ‘हां, हमारा एक मैच बारिश से धुल गया था जो कि हमारे लिए महत्वपूर्ण था। हमारे लिए अब प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण बन गया है, इसलिए हां, आप ऐसा कह सकते हैं।’

Imam ul haq says pakistan cricket team is in pressure against india match in world cup 2019
इमाम-उल-हक - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर इस तरह के मैच का हिस्सा होना शानदार है। यह मैनचेस्टर में होगा जहां काफी पाकिस्तानी प्रशंसक हैं, इसलिए मैं वास्तव में इसको लेकर उत्साहित हूं। पाकिस्तान और भारत, इसके पीछे बहुत सारे रहस्य हैं लेकिन हम केवल क्रिकेट में अपने मजबूत पक्षों और उन्हें बेहतर करने पर ध्यान दे रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Imam ul haq says pakistan cricket team is in pressure against india match in world cup 2019
इमाम-उल-हक - फोटो : पीटीआई

इमाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 रन बनाकर आउट हुए और इससे वह काफी निराश हैं। एक समय पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 136 था लेकिन इमाम के आउट होते ही परिस्थिति बदल गयी और तीन अन्य विकेट जल्दी गिरने से स्कोर छह विकेट पर 160 हो गया।

विज्ञापन
Imam ul haq says pakistan cricket team is in pressure against india match in world cup 2019
imam ul haq

उन्होंने कहा, ‘मैं अच्छा खेल रहा था तथा यह टीम मुझ पर और बाबर (आजम) पर निर्भर है। बाबर के आउट होने के बाद पारी को अच्छी तरह से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मेरी थी। मैं अच्छा खेल रहा था लेकिन यह अच्छी गेंद नहीं थी जिस पर मैं आउट हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ऐसा हुआ था।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed