फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच हिंदुस्तानियों पर टिकीं देश की उम्मीदें, पाकिस्तान को हराने में लगा देंगे जी-जान

Sun, 16 Jun 2019 02:43 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 16 Jun 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Five Indian players who play big role against Pakistan match
भारत बनाम पाकिस्तान (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

सुपर संडे को विश्व कप में चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला देखने को मिलेगा। रविवार को जब मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दोनों टीमें भिड़ेंगी, तो भारत चाहेगा कि वर्ल्ड कप में वो पाकिस्तान को सातवीं बार मात देकर नया इतिहास गढ़े। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो पांच खिलाड़ी जिनपर पाकिस्तान के मैच के दौरान पूरे देश की नजरें टिकीं रहेंगी।



World Cup 2019: Five Indian players who play big role against Pakistan match
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस विश्व कप में दमदार फॉर्म में हैं। अब तक खेले गए दोनों ही मैचों में उन्होंने शानदार पारियां खेली हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने धवन के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी और अर्धशतक जड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ भी वह टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हिटमैन रोहित एक बार क्रीज पर जमने के बाद पाकिस्तानी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं।

World Cup 2019: Five Indian players who play big role against Pakistan match
विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी विश्व कप में शानदार खेल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का बल्ला आग उगलता है। पाकिस्तान एक ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ कोहली के रिकॉर्ड शानदार हैं। 2015 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली मैन ऑफ द मैच रहे थे। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आने के बाद कोहली क्रीज पर तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं। वह आखिरी के ओवर्स तक मैदान पर रहने की कोशिश करते हैं और डेथ ओवर्स में खूब रन बटोरते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने 82 रन की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Five Indian players who play big role against Pakistan match
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media

हार्दिक पांड्या एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से विपक्षी खेमे में तबाही मचा सकते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेली गई उनकी विस्फोटक पारी अभी तक सभी के जेहन में ताजा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने कुछ लंबे हिट्स लगाकर तेजी से रन बनाए थे। इस मुकाबले में भी हार्दिक पर सभी की नजरें जमी होंगी। 

विज्ञापन
World Cup 2019: Five Indian players who play big role against Pakistan match
Jasprit Bumrah - फोटो : social Media

जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विश्व कप में विपक्षी बल्लेबाजों में अपना खौफ पैदा कर दिया है। बुमराह न सिर्फ डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों पर नकेल कस रहे हैं बल्कि शुरू के ओवर्स में विकेट भी झटकने में सफल हो रहे हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए बुमराह को खेलना आसान नहीं होगा, खासकर उनके यॉर्कर्स को, जो इस विश्व कप में बल्लेबाजों पर कहर बनकर गिर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed