फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट चैंपियनशिप में भारत ने गंवाई पहली सीरीज, अंक तालिका में न्यूजीलैंड को जबरदस्त फायदा

Mon, 02 Mar 2020 10:31 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 02 Mar 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
ICC World Test Championship Point Table India Hold Their Position On Top, NZ Comes In Top 3
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने सीरीज का दूसरा टेस्ट भी गंवा दिया। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च टेस्ट को सात विकेट से जीतकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टैली में भी बड़ा बदलाव हुआ है। नंबर वन टेस्ट टीम भारत को न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से हराया था। सीरीज गंवाने के बावजूद भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है। इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  

ICC World Test Championship Point Table India Hold Their Position On Top, NZ Comes In Top 3
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार सात मैच जीतने के बाद भारत का विजयी रथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में थम गया था। सीरीज का दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में खेला गया। यहां भी मेजबान मेहमानों पर भारी पड़े और विराट सेना को 2-0 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

ICC World Test Championship Point Table India Hold Their Position On Top, NZ Comes In Top 3
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ मिली लगातार दो टेस्ट जीत से न्यूजीलैंड को टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। कीवी टीम 180 अंक के साथ अब तीसरे नंबर पर आ गई है। सीरीज शुरू होने से पहले वह 60 अंकों के साथ श्रीलंका के नीचे छठे नंबर पर थी। अब वह टॉप-3 में पहुंच गई है। भारत 9 मैच में सात जीत और दो हार के साथ अब भी शीर्ष पर बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC World Test Championship Point Table India Hold Their Position On Top, NZ Comes In Top 3
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय विराट सेना टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर है। भारत ने कुल 9 मैच खेले हैं जिसमें से उसे सात मुकाबले में जीत हासिल हुई। इस तरह से भारत के कुल 360 अंक हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसने 10 मैच खेलकर सात जीत हासिल किए हैं। तीसरा स्थान पर इंग्लैंड को पछाड़कर कीवी टीम काबिज हो गई है। इंग्लैंड चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इंग्लिश टीम के नाम 9 टेस्ट में से पांच जीत है।

विज्ञापन
ICC World Test Championship Point Table India Hold Their Position On Top, NZ Comes In Top 3
icc - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की टॉप पांच टीमें

 

टीम  मैच  जीत  हार  ड्रॉ  टोटल अंक
भारत  9   7  2  0  360
ऑस्ट्रेलिया  10  7  2  1  296
न्यूजीलैंड  7  3  4  0  180
इंग्लैंड  9  5  3  1  146
पाकिस्तान  5  2  2  1  140


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed