{"_id":"5e5c2bbf8ebc3ec723518a76","slug":"ian-chappell-says-team-india-need-to-find-balance-in-caution-and-aggression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZvIND: कंगारू दिग्गज ने कहा- टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया न्यूजीलैंड में कर रही संघर्ष","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvIND: कंगारू दिग्गज ने कहा- टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया न्यूजीलैंड में कर रही संघर्ष
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 02 Mar 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल ने रविवार को कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सतर्कता और आक्रामकता के बीच संतुलन बनाना होगा।
2 of 5
इयान चैपल
चैपल की राय हालांकि पहले टेस्ट में मिली हार के बाद विराट कोहली की राय से उलट है, जिसमें भारतीय कप्तान ने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि ज्यादा सतर्क होने या एहतियात बरतने से मदद मिलेगी क्योंकि इससे आप कुछ शॉट खेलना छोड़ सकते हो।'
3 of 5
इयान चैपल
चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में लिखा, 'न्यूजीलैंड में इंग्लैंड की तरह ही तेज विकेट होता है और जहां ऑस्ट्रेलिया की तुलना में ज्यादा सतर्कता की जरूरत होती है। जो भी कारण हो, बेसिन रिजर्व में नंबर 1 रैंकिंग टीम (भारत) की बल्लेबाजी काफी खराब थी, जो दोनों पारियों में 200 रन तक पहुंचने में विफल रही।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
चैपल ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम को सही तरह से लगाना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, 'सही संतुलन बनाना अहम है और खिलाड़ी को उस स्थान पर उतारो जहां वह सहज हों जिससे सफलता की संभावना अधिक होती है।'
विज्ञापन
5 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
चेतेश्वर पुजारा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'तीसरे नंबर के बल्लेबाज की आलोचना करना मुश्किल है क्योंकि 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत में वह काफी अहम रहे थे। वह सामान्य तौर पर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के और कोहली से पहले बल्लेबाजी करते हैं। वह संतुलन बनाने के लिए तीसरे नंबर पर आदर्श खिलाड़ी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।