फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान टीम इंडिया! ये 5 खिलाड़ी तोड़ सकते हैं विश्व विजेता बनने का सपना

Thu, 02 May 2019 04:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 02 May 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
ICC World Cup 2019: 5 Players who can pose a threat to Team India in tournament
team india - फोटो : file photo

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। दो बार की विश्व विजेता टीम भारत को इस बार विश्व कप का प्रबल दावेदार मान जा रहा है। ऐसे में 1983 और 2011 में विश्व चैंपियन बनी टीम टीम इंडिया को इन पांच खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा। ये पांच खिलाड़ी विश्व कप में भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं किस टीम के हैं वो 5 खिलाड़ी?


 

ICC World Cup 2019: 5 Players who can pose a threat to Team India in tournament
उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) 
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही उन्होंने पाकिस्तान और भारत के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। विश्व कप में उस्मान टीम इंडिया के खतरा बन सकते हैं। विश्व कप में जब टीम इंडिया का सामना कंगारुओं से होगा तो भारत को इस धाकड़ खिलाड़ी से बचकर रहना होगा। ख्वाजा अपनी टीम को मजबूत शुरुआत देने वाले खिलाड़ी माने जाते हैं।
 

ICC World Cup 2019: 5 Players who can pose a threat to Team India in tournament
जो रूट

जो रूट (इंग्लैंड)
पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था तो  30 वर्षीय इस खिलाड़ी ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में पारियों में 226 रन बनाए थे। उस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था। भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर बोलता है। टीम इंडिया को जो रूट से भी सतर्क रहने की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC World Cup 2019: 5 Players who can pose a threat to Team India in tournament
rashid khan

राशिद खान (अफगानिस्तान)
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के चकमा देने में माहिर हैं। इनके पास गजब का वेरियेशन है। तीन साल पहले डेब्यू करने वाले राशिद ने अपनी गेंदबाजी से कई धाकड़ बल्लेबाजों को चलता किया है। इस अफगानी गेंदबाज से भी टीम इंडिया को सावधान रहने की आवश्कता है।

विज्ञापन
ICC World Cup 2019: 5 Players who can pose a threat to Team India in tournament
Kagiso Rabada

कागिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)
कागिसो रबाडा अपनी आक्रामक तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। 25 वर्षीय रबाडा की गिनती इस समय विश्व के बेस्ट गेंदबाजों में होती है। इस अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने 11 मैचों में 19 भारतीय बल्लेबाजों को चलता किया है। रबाडा ने अक्सर भारत के शीर्ष क्रम बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इस वक्त रबाडा IPL में अपनी गेंदबाजी में धमाल मचा रहे हैं। 12 मैचों में 25 विकेट से साथ पर्पल कैप होल्डर हैं। इस खतरनाक गेंदबाज से टीम इंडिया को सावधानी बरतनी होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed