फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति विटारा ब्रेजा डीजल में होगी 'बंद', XUV300, वेन्यू और नेक्सन से है टक्कर

Thu, 02 May 2019 03:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 May 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
XUV300, Hyundai venue and nexon rival maruti will discontinue vitara brezza suv with diesel engine
विटारा ब्रेजा - फोटो : भास्कर सिंह

सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति की विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। अपनी लांचिंग के बाद से ही ब्रेजा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के टॉप-10 चार्ट में शामिल है। अपनी लांचिंग से ब्रेजा को केवल डीजल इंजन के साथ ही लांच किया गया है। वहीं मारुति के डीजल इंजन बंद करने के फैसले का असर विटारा ब्रेजा पर भी पड़ सकता है।

ब्रेजा में डीजल इंजन लगाना हो सकता है बंद

XUV300, Hyundai venue and nexon rival maruti will discontinue vitara brezza suv with diesel engine
2019 Maruti Vitara Brezza

मारुति ने पिछले गुरुवार को आधिकारिक तौर पर एलान किया था कि मारुति अगले साल अप्रैल से नए बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होने से पहले अपनी कारों में डीजल इंजन लगाना बंद कर देगी। जिसके बाद पूरे ऑटो सेक्टर में सनसनी छा गई थी। वहीं अब खबरें है कि मारुति कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा में डीजल इंजन लगाना बंद कर देगी।
 

1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन

XUV300, Hyundai venue and nexon rival maruti will discontinue vitara brezza suv with diesel engine
Maruti Vitara Brezza facelift 2019

ब्रेजा में डीजल इंजन बंद करने से पहले इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा। मारुति ने इस इंजन को इन-हाइस ही डेवलेप किया है और सबसे पहले मारुति की सेडान कार सियाज में लांच किया जा चुका है। 4 सिलेंडर वाले 1.5 लीटर का यह पेट्रोल इंजन 10-3 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। वहीं यह 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्ड इकोस्पोर्ट में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन

XUV300, Hyundai venue and nexon rival maruti will discontinue vitara brezza suv with diesel engine
ford ecosport

वहीं फोर्ड इकोस्पोर्ट में भी 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है, जो 123 बीएचपी की पावर और 150 एनएम का टार्क देता है। टाटा नेक्सन में 1.2 लीटर की टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है।
 

विज्ञापन

महिन्द्रा एक्सयूवी300 में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन

XUV300, Hyundai venue and nexon rival maruti will discontinue vitara brezza suv with diesel engine
Mahindra XUV300 red color

महिन्द्रा एक्सयूवी300 में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 110 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं अपकमिंग ह्यूंदै वेन्यू भी पेट्रोल इंजन के साथ लांच की जाएगी। वेन्यू में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 100 एचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं वेन्यू में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 83 पीएस की पावर देगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed