फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप खत्म होते ही ICC वनडे रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, किस स्थान पर है टीम इंडिया?

Wed, 17 Jul 2019 04:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 17 Jul 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
ICC ODI Rankings: England on top Virat Kohli and Jasprit Bumrah retain lead
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप खत्म होने के बाद आईसीसी ने वनडे रैंकिंग जारी की है। नई रैंकिंग में सबसे अधिक फायदा चैंपियन इंग्लैंड और रनरअप न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को हुआ है। टीम के रूप में इंग्लैंड ने रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है और नंबर दो पर मौजूद भारतीय टीम से उसका अंकों का फासला बढ़ गया है। भारत के 122 अंक हैं, जबकी इंग्लैंड के 125 अंक हो गए हैं। आइए जानते हैं कि किस खिलाड़ी को विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन का फायदा मिला है।
ICC ODI Rankings: England on top Virat Kohli and Jasprit Bumrah retain lead
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है, वहीं इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय पहली बार टॉप 10 में जगह बनाने में सफल हुए हैं। गेंदबाजों में इंग्लिश पेसर वोक्स को विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन का फायदा मिला है। क्रिस वोक्स छह स्थान आगे बढ़कर 7वें पर पहुंच गए हैं। जो उनके करियर की अभी तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं न्यूजीलैंड के मैट हेनरी पांच स्थान की छलांग के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ICC ODI Rankings: England on top Virat Kohli and Jasprit Bumrah retain lead
विराट कोहली - फोटो : social Media

बल्लेबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा बरकरार है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर काबिज हैं, वहीं, दूसरे स्थान पर विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा बरकरार हैं। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, चौथे स्थान पर विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी लीग मैच में शतक लगाया था।

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर पांचवें स्थान पर हैं। वहीं केन विलियम्सन लंबी छलांग के साथ छठे स्थान पर आ गए हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं जिन्होंने इस विश्व कप में 647 रन बनाए हैं। वॉर्नर को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 10वें नंबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC ODI Rankings: England on top Virat Kohli and Jasprit Bumrah retain lead
बेन स्टोक्स विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है और वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रैंकिंग में पहुंच गए। स्टोक्स बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं और पाकिस्तान के इमाद वसीम ने चौथा स्थान हासिल किया है। पांचवें नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं। 

विज्ञापन
ICC ODI Rankings: England on top Virat Kohli and Jasprit Bumrah retain lead
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह नंबर एक पर कायम हैं। उन्होंने विश्व कप में शानदार गेंदबाजी की थी। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में बढ़िया गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ जीत दिलाने अहम भूमिका निभाई थी। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा और चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस आ गए हैं। इमरान ताहिर को विश्व कप में बढ़िया प्रदर्शन का फायदा मिला है और वे पांचवे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर को रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह टॉप 30 में पहुंचने में सफल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed