{"_id":"6706424fd0afa2696807e195","slug":"he-can-still-play-test-till-39-ben-stokes-backs-joe-root-to-break-sachin-tendulkar-most-test-runs-record-2024-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joe Root: 'वह 39 की उम्र तक टेस्ट खेल सकते हैं...', स्टोक्स की नजर में सचिन का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो रूट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Joe Root: 'वह 39 की उम्र तक टेस्ट खेल सकते हैं...', स्टोक्स की नजर में सचिन का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो रूट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:15 PM IST
सार
रूट ने मुल्तान में तीसरे दिन लंच तक कुक के 12,472 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया जिसमें वह रूट के बारे में बात कर रहे थे।
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स ने जो रूट का समर्थन किया है
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि जो रूट क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। रूट मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ दिया।
रूट ने मुल्तान में तीसरे दिन लंच तक कुक के 12,472 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया जिसमें वह रूट के बारे में बात कर रहे थे। वीडियो में स्टोक्स से पूछा गया था कि क्या रूट तेंदुलकर के 15921 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं? इस पर इंग्लैंड के कप्तान ने दावा किया कि रूट 39 साल की उम्र तक खेल सकते हैं और अगर इसे पार नहीं कर सके तो कम से कम इस लैंडमार्क के करीब पहुंच सकते हैं।
3 of 5
जो रूट और एलिस्टेयर कुक
- फोटो : Twitter
स्टोक्स ने कहा, 'रूट 33 साल के हैं। उन्होंने लगातार 100 टेस्ट खेले हैं। मुझे नहीं पता कि वह कब तक खेलेंगे, लेकिन मेरे अंदाज से वह 37, 38 या 39 साल की उम्र तक आसानी से खेल सकते हैं। वह अब से लेकर आने वाले समय में सभी टेस्ट मैच खेलते हैं तो मुझे नहीं लगता कि क्यों नहीं वह सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकेंगे। वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि कम से कम उसके करीब तो पहुंच ही सकते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें इस रिकॉर्ड को तोड़ने का समर्थन करूंगा।'
स्टोक्स ने कहा कि रूट की खासियत टीम के लिए उनकी निस्वार्थ क्षमता है। उन्होंने दावा किया कि किसी इंग्लिश बल्लेबाज को रूट का रिकॉर्ड तोड़ने में लंबा समय लगेगा। उन्होंने कहा, 'इतने रन बनाने के लिए आपको सोचना होगा। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक खिलाड़ी को थोड़ा स्वार्थी होना चाहिए। लेकिन रूट ने जो कुछ भी किया है, वह हमेशा टीम के बारे में रहा है। मुझे याद है कि कुछ साल पहले वह अपने अर्धशतक को शतक में बदलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। मैं अब उस पर ध्यान भी नहीं देना चाहता।'
विज्ञापन
5 of 5
जो रूट और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Twitter
स्टोक्स ने कहा, 'मेरे नजरिये से मैं बस यह देखता हूं कि रूट ने कितने शतक बनाए और हमने कितने गेम जीते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं। वह जिस निस्वार्थ भावना के साथ खेलते हैं, वह उनकी एक अविश्वसनीय विशेषता है। वह हमेशा टीम को पहले रखते हैं। किसी को टीम में आने और इस रिकॉर्ड को तोड़ने में लंबा समय लगेगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।