फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: चुनाव से पहले महाराष्ट्र को 7600 करोड़ की सौगात; पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की रखी आधारशिला

Wed, 09 Oct 2024 01:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Oct 2024 01:29 PM IST
सार

इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। उन्होंने लगभग 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये की 'पीएम-किसान सम्मान निधि' की 18वीं किस्त भी जारी की थी। उन्होंने ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
PM Modi Lay foundation stones Of projects worth Rs 7600 Crore Before Maharashtra Polls News in hindi
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र को 7600 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में करीब 7000 करोड़ की अनुमानित परियोजना लागत वाले डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन की आधारशिला रखी। इससे विनिर्माण, विमानन, पर्यटन, ‘लॉजिस्टिक्स’ और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में विकास के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा। इससे नागपुर शहर और विदर्भ क्षेत्र को फायदा होगा।



दरअसल, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां 288 सदस्यीय विधानसभा है। सत्ता में भाजपा, शिवसेना और राकांपा का गठबंधन है और विपक्ष में कांग्रेस, राकांपा (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) का गठबंधन है। बीते दिन ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी परिणाम घोषित हुए हैं। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। ऐसे में भाजपा अपने बढ़े हुए मनोबल के साथ महाराष्ट्र के चुनावों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

PM Modi Lay foundation stones Of projects worth Rs 7600 Crore Before Maharashtra Polls News in hindi
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

शिरडी हवाई अड्डे पर एकीकृत टर्मिनल भवन की आधारशिला
प्रधानमंत्री ने शिरडी हवाई अड्डे पर 645 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए एकीकृत टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। इससे शिरडी की यात्रा करने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

PM Modi Lay foundation stones Of projects worth Rs 7600 Crore Before Maharashtra Polls News in hindi
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India

10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संचालन की शुरुआत
पीएम मोदी ने मुंबई, नासिक, जालना, अमरावती, गढ़चिरौली, बुलढाणा, वाशिम, भंडारा, हिंगोली और अंबरनाथ (ठाणे) में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संचालन की शुरुआत की। इससे सभी के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य देखभाल सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। स्नातक और स्नातकोत्तर सीटों को बढ़ाने के साथ ही ये मेडिकल कॉलेज लोगों को विशेष स्वास्थ्य देखभाल सुविधा भी मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Lay foundation stones Of projects worth Rs 7600 Crore Before Maharashtra Polls News in hindi
PM Modi - फोटो : PTI

भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) का उद्घाटन
पीएम मोदी ने मुंबई में भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) का उद्घाटन भी किया। इसका मकसद अत्याधुनिक तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ एक उद्योग कार्यबल बनाना है। भारत को 'विश्व की कौशल राजधानी' के रूप में स्थापित करने के अपने दृष्टिकोण के तहत भाजपा नीत एनडीए सरकार आईआईएस के जरिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करेगी।

विज्ञापन
PM Modi Lay foundation stones Of projects worth Rs 7600 Crore Before Maharashtra Polls News in hindi
PM Modi - फोटो : PTI

विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) का भी उद्घाटन किया। इससे छात्रों, शिक्षकों और प्रशासकों की स्मार्ट उपस्थिति, स्वाध्याय जैसे लाइव चैटबॉट के जरिए महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक डेटा तक पहुंच आसान होगी। यह स्कूलों को संसाधनों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने, अभिभावकों और राज्य के बीच संबंधों को मजबूत करने और उत्तरदायी समर्थन प्रदान करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed