{"_id":"57be9cef4f1c1b722bd4ee46","slug":"hat-trick-is-unlucky-for-australia-in-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के लिए 'अनलकी' है हैट्रिक, बनाया हार का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के लिए 'अनलकी' है हैट्रिक, बनाया हार का रिकॉर्ड
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी गेंदबाज के लिए हैट्रिक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। जहां विकेट लेना ही मुश्किल है, वहीं तीन लगातार गेंदों पर तीन विकेट लेना एक खास उपलब्धि मानी ही जाती है।
क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अनलकी है हैट्रिक
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेना एक बार फिर अनलकी साबित हुआ। हैट्रिक लेने वाले मैच में हार का रिकॉर्ड कंगारू टीम के नाम बना। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेम्स फॉक्नर ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली लेकिन उनकी टीम यह मैच 82 रनों से हार गई। हालांकि यह हैट्रिक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए फिर से अशुभ साबित हुआ क्योंकि उसके नाम हार का रिकॉर्ड ही बन गया।
क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अनलकी है हैट्रिक
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
जेम्स फॉक्नर की इस शानदार हैट्रिक में कंगारू टीम के नाम हार का रिकॉर्ड तो बना ही साथ में इससे जुड़ी कई खास बातें भी हुईं।
इस हैट्रिक में आउट हुआ कोई भी खिलाड़ी 0 पर आउट नहीं हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी हैट्रिक में एक भी खिलाड़ी जीरो पर आउट नहीं हुआ। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 57, कुशल परेरा 54 और थिसारा परेरा 12 रन बनाकर आउट हुए।
इस हैट्रिक में आउट हुआ कोई भी खिलाड़ी 0 पर आउट नहीं हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी हैट्रिक में एक भी खिलाड़ी जीरो पर आउट नहीं हुआ। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 57, कुशल परेरा 54 और थिसारा परेरा 12 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अनलकी है हैट्रिक
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
हैट्रिक में तीनों खिलाड़ी अलग-अलग तरीक से आउट हुए। मैथ्यूज को मोएसिस हेनरिक ने लपका, जबकि कुशल परेरा पगबाधा आउट हुए। फॉक्नर ने थिसारा परेरा को बोल्ड कर अपनी पहली हैट्रिक बनाई।
विज्ञापन
क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अनलकी है हैट्रिक
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया हैट्रिक लेने के बाद हारने वाली टीमों की सूची में टॉप पर पहुंच गई है, मतलब यह कि किसी मैच में हैट्रिक बनाने के बाद टीम को हार मिली। वनडे में लिए गए 40 हैट्रिक्स में 8 बार ऐसा हुआ है जब हैट्रिक लेने वाली टीम हार गई। इन 8 मौकों में सबसे ज्यादा 3 बार कंगारू टीम के नाम ही हार मिली। जबकि 5 अन्य टीमों को हैट्रिक के बाद हार का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में फॉक्नर से पहले क्लिंट मैके और डेनियल क्रिस्टन ने भी हैट्रिक ली थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया मैच हार गया था।
श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में फॉक्नर से पहले क्लिंट मैके और डेनियल क्रिस्टन ने भी हैट्रिक ली थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया मैच हार गया था।