{"_id":"589df7494f1c1b7e0b37b6b5","slug":"hashim-amla-become-7th-batsman-to-score-50-international-century","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमला ने तोड़ा विराट का एक और रिकॉर्ड, बने यह उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें क्रिकेटर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमला ने तोड़ा विराट का एक और रिकॉर्ड, बने यह उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें क्रिकेटर
Sat, 11 Feb 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हाशिम अमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट की दुनिया के सबसे शालीन खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला दिन ब दिन नए कीर्तिमान रचते जा रहे हैं। चेहरे पर भीनी मुस्कान रखने वाले अमला अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं।
यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें क्रिकेटर बने हाशिम अमला
2 of 5
हाशिम आमला
- फोटो : ESPN
अमला ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में शानदार शतक जड़कर अपना नाम विशिष्ट खिलाड़ियों के क्लब में दर्ज करवा लिया है। अमला ने इस मैच में 134 गेंद में 154 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होने 15 चौके और पांच छक्के जड़े। उनके और क्विंटन डि कॉक के शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के सामने 384 रन का स्कोर खड़ा किया।
यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें क्रिकेटर बने हाशिम अमला
3 of 5
Sachin Tendulkar
अमला के नाम अब 50 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं। उनके नाम सबसे कम पारियों में सबसे कम पारियों में 50 शतक बनाने के रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। यह उनके वनडे करियर का 24 वां शतक है। उन्होंने वनडे करियर की 142 वीं पारी में 24वां शतक जड़ा। इससे पहले यह सबसे कम पारियों में 24 शतक बनाने के रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था। विराट ने 162 वनडे पारियों में 24वां शतक बनाए हैं। अमला 100 टेस्ट मैचों में 26 शतक बना चुके हैं।
सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। उनके नाम 49 वनडे और 51 टेस्ट शतक सहित कुल 100 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं। सचिन के बाद सबसे ज्यादा शतकों के मामले में रिकी पॉन्टिंग (71), कुमार संगकारा (63), जैक कैलिस (62), महेला जयवर्धने(54) और ब्रायन लारा(53) आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें क्रिकेटर बने हाशिम अमला
4 of 5
जैक कैलिस
- फोटो : getty
अमला का नाम इस सूची में सातवें नंबर पर दर्ज हो गया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विश्व के महानतम ऑलराउंडर्स में से एक जैक कैलिस ने यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। कैलिस के नाम 62 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें क्रिकेटर बने हाशिम अमला
5 of 5
ab de villiers
- फोटो : pti
वनडे में शतकों के मामले में भी अमला हमवतन एबी डिविलियर्स के साथ छठें पायदान पर पहुंच गए हैं। दोनों के नाम 24 वनडे शतक हैं। इन दोनों से ज्यादा वनडे शतक सचिन तेंदुलकर(49), रिकी पॉन्टिंग(30), सनथ जयसूर्या (28), विराट कोहली (27), कुमार संगकारा(25) के नाम हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।