फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे, प्रशंसकों ने विराट कोहली से पूछा ये सवाल 

Fri, 10 Nov 2017 08:39 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 10 Nov 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
hardik rested against srilanka, fans asked to virat kohli why he will not play
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या के फैन्स बीसीसीआई और कप्तान विराट कोहली से नाराज हो गए हैं। वजह यह है कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी को श्रीलंका के ‌खिलाफ हो रही टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्टों के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। 
hardik rested against srilanka, fans asked to virat kohli why he will not play
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : ht
निराश फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। पांड्या के प्रशंसकों ने बीसीसीआई, टीम इंडिया के कोच रवि शास्‍त्री और कप्तान विराट कोहली को टैग करते हुए सवाल पूछे है कि आखिर किन वजहों से आलराउंडर पांड्या को टीम में जगह नहीं मिली है। 
 

पांड्या को टीम में रखने का बनाया दबाव

hardik rested against srilanka, fans asked to virat kohli why he will not play
पांड्या और पुजारा - फोटो : BCCI
गुस्साए फैन्स ने सवाल दागते हुए पूछा है कि पांड्या काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। टीम के लिए कई बार संकटमोचक की भूमिका में होते हैं। उनका टीम में रहना आवश्यक है। इसके बाद भी उन्हें आखिर जगह क्यों नहीं मिली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने हालांकि अपने ट्वीट में फैन्स को जवाब दे दिया है

hardik rested against srilanka, fans asked to virat kohli why he will not play
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF
बीसीसीआई ने हालांकि अपने ट्वीट में फैन्स को जवाब दे दिया है। बीसीसीआई ने कहा है कि हार्दिक पांड्या को रोटेशन पॉलिसी की वजह से टीम से बाहर नहीं किया गया है। बल्कि डॉक्टरों की  सलाह पर उन्हें आराम दिया गया है। 
 
विज्ञापन

पहला टेस्ट 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा

hardik rested against srilanka, fans asked to virat kohli why he will not play
टीम इंडिया - फोटो : the indian express
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के लिए पहले जब दो टेस्टों के लिए टीम का ऐलान किया गया था उस समय हार्दिक पांड्या का नाम टीम में शामिल था। लेकिन एक बार टीम का नाम फाइनल होने के बाद उसमें फिर से बदलाव करके पांड्या को आराम दे दिया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed