फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शास्त्री बोले- जो लोग जलते हैं, वो जल्द धोनी के इंटरनेशनल करियर को खत्म होते देखना चाहते हैं

Fri, 10 Nov 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 10 Nov 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
ravi shastri says some jealous people wanted to see retirement of ms dhoni
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : twitter

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अनुभवी क्रिकेटर एमएस धोनी टीम के अहम सदस्य हैं, और कुछ 'इर्ष्या' करने वाले लोग चाहते हैं कि उनके खराब दिन आए, क्योंकि वो उनके इंटरनेशनल करियर को खत्म होते देखना चाहते हैं।

ravi shastri says some jealous people wanted to see retirement of ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

शास्त्री ने आनंदबाजार पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ऐसा लगता है कि आसपास कई जलने वाले (इर्ष्यालू) लोग हैं, जो चाहते हैं कि धोनी के कुछ खराब दिन हो। कुछ लोग हैं जो एमएस धोनी के करियर के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।'

ravi shastri says some jealous people wanted to see retirement of ms dhoni
एमएस धोनी - फोटो : twitter

शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम को धोनी की अहमियत पता है और विकेटकीपर बल्लेबाज की आलोचना से उन पर या टीम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। टीम इंडिया के कोच ने कहा, 'आलोचना से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारे दिमाग में सेट है कि धोनी टीम में किस जगह खड़े हैं। वो टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वो बेहतरीन कप्तान रहे और अब टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ravi shastri says some jealous people wanted to see retirement of ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ESPN

इस दौरान शास्त्री ने उन पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों पर भी चुटकी ली, जिन्होंने धोनी की आलोचना की और उन्हें टी20 टीम से बाहर करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'ज्यादा समय नहीं हुआ है। जब मैं टीवी शो करता था तो लोग इस तरह के सवाल करते थे। आपको शो चलाने के लिए ऐसे सवालों के जवाब देना पड़ते हैं।

विज्ञापन
ravi shastri says some jealous people wanted to see retirement of ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी

बकौल शास्त्री, 'धोनी सुपरस्टार हैं। वो हमारे महान क्रिकेटरों में से एक हैं। इसलिए हमेशा उनके बारे में बात होती है। वो हमेशा विषय बनता है क्योंकि वो लीजेंड हैं। जब आपको करियर भी इतना शानदार होगा तो आप भी टीवी के विषय बन जाएंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed