फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल देव से तुलना पर नाराज तीसरे टेस्ट के हीरो हार्दिक पांड्या, दिग्गज की महानता में पढ़े कसीदे

Tue, 21 Aug 2018 05:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya to be compared with legend kapil dev after his best performance
pandya and kapil dev

ट्रेंटब्रिज टेस्ट में इंग्लैंड को चारों खाने चित करने वाले हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने कहा है कि महान खिलाड़ी कपिल देव से उनकी तुलना बेमानी है और उन्हें इससे बख्शकर अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने देना चाहिए। ज्ञात हो कपिल देव के ही नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहली बार विश्व कप का स्वाद चखा था।

hardik pandya to be compared with legend kapil dev after his best performance
pandya

बता दें कि टीम का कप्तान रहते हुए उनकी भूमिका हार्दिक पांड्या जैसी ही रहती थी। पांड्या के पांच विकेट की मदद से भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को पहली पारी में 161 रन पर आउट कर दिया। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 124 रन बना लिए और अब उसके पास 292 रन की बढ़त हो गई है।

hardik pandya to be compared with legend kapil dev after his best performance
sunil gavaskar and kapil dev

पांड्या ने कहा, 'तुलना ठीक है लेकिन समस्या तब होती है जब प्रदर्शन खराब होता है और लोग अचानक कहने लगते हैं कि यह वह नहीं है। मैं कभी कपिल देव बनना नहीं चाहता था। मुझे हार्दिक पांड्या ही रहने दें। मैं इसी मैं खुश हूं और हार्दिक पांड्या बनकर ही 40 वनडे और 10 टेस्ट खेले हैं, कपिल देव बनकर नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya to be compared with legend kapil dev after his best performance
hardik pandya

उन्होंने कहा, 'उन्होंने अपना दौर बनाया। मुझे हार्दिक पांड्या ही रहने दें। मेरी तुलना किसी से मत कीजिए। आप ऐसा नहीं करेंगे तो मुझे खुशी होगी क्योंकि कपिल देव बेहद महान खिलाड़ी हैं।'

विज्ञापन
hardik pandya to be compared with legend kapil dev after his best performance
हार्दिक पांड्या

पांड्या ने अपने आलोचकों पर प्रहार करते हुए कहा, 'मैं उनकेलिए नहीं खेलता। उन्हें इस तरह की बातें कहने के पैसे मिलते हैं जिसकी मैं परवाह नहीं करता। मैं अपने देश के लिए खेलता हूं। मैं सही खेल रहा हूं और मेरी टीम मुझसे खुश है तो कु छ और मायने नहीं रखता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed