आईपीएल सीजन-11 में टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। हाल ही में पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह इशान किशन के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में पांड्या ने इशान को सॉरी कहा है।
हार्दिक के रॉकेट थ्रो से घायल मुंबई इंडियंस का शेर, फैंस बोले- 'पांड्या जी बच्चे की जान लोगे क्या'
दरअसल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब पांड्या का रॉकेट थ्रो सीधे विकेटकीपर इशान किशन की दाईं आंख पर जा लगा।
थ्रो इतना जबर्दस्त था कि गेंद आंख पर लगते ही इशान किशन जमीन पर लेट गए और दर्द से तड़पने लगे। तभी टीम मेंटर्स ने ट्रीटमेंट के लिए उन्हें वापस पवेलियन बुला लिया। इसके बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से विकेटकीपिंग आदित्य तारे ने की।
इस घटना के बाद हार्दिक ने इशान किशन की मासूमियत और अपने थ्रो पर अफसोस जताते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके कैप्शन में पांड्या ने लिखा, 'मेरा क्यूटी पाई भाई..सॉरी भाई...स्टे स्ट्रॉन्ग'।
हालांकि हार्दिक के इस माफीनामे के बाद फैंस ने उनके पोस्ट पर जमकर मजे लिए। एक फैन ने लिखा, 'जय हो, खूब उड़ाओ मेरे भाई की, ये भी हमारा बिहारी बाबू है अच्छा पलटवार करेगा।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'पांड्या जी क्या बच्चे की जान लोगे।' बता दें कि इशान किशन सिर्फ 19 साल के हैं और 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में वह टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं।
Mera cutie pie 🤕 Sorry bhai! Stay strong, @ishankishan23.
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on