फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या की एंट्री से खतरे में पड़ी इस खिलाड़ी की जगह, तीसरे टेस्ट में हो सकता है बाहर

Sat, 22 Dec 2018 09:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Dec 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya can play in place of hanuma vihari in third test
हार्दिक पांड्या

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए खुशी की बात यह है कि अगले मुकाबले में उसका सबसे धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान पर वापसी कर रहा है। हालांकि टीम में पांड्या की वापसी से प्लेइंग इलेवन में बड़ी उठा-पटक देखने को मिल सकती है।

Hardik Pandya can play in place of hanuma vihari in third test
मयंक अग्रवाल

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मुकाबले में एक नया ओपनर बल्लेबाज पारी की शुरुआत कर सकता है। जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है कि तीसरे टेस्ट में मयंक अग्रवाल के खेलने की संभावनाएं काफी ज्यादा है। इसलिए केएल राहुल और मुरली विजय में से किसी एक की छुट्टी हो सकती है।

Hardik Pandya can play in place of hanuma vihari in third test
विराट कोहली

अब कप्तान कोहली के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वह पांड्या को टीम में फिट करने के लिए किसे बाहर करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई पिचों को देखते हुए चार तेज गेंदबाजों को खिलाना टीम इंडिया की मजबूरी बन चुकी है। इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट में आर अश्विन को रहना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya can play in place of hanuma vihari in third test
हार्दिक पांड्या

इसका मतलब यह हुआ कि टीम कुल छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी। गेंदबाजी आक्रमण में छेड़छाड़ी न करने की वजह से किसी एक बल्लेबाज को बाहर बैठाकर ऑलराउंडर पांड्या को प्लेइंग इलेवन में सेट किया जाएगा।

विज्ञापन
Hardik Pandya can play in place of hanuma vihari in third test
hanuma vihari

ऐसे में शायद मध्यक्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है क्योंकि इस वक्त टीम को अपने सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर की जरूरत है। पांड्या ने सिर्फ गेंदबाजी और बल्लेबाजी से किसी भी टीम के परखच्चे उड़ा सकते हैं, बल्कि क्षेत्ररक्षण में भी वह काफी माहिर खिलाड़ी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed