{"_id":"5c1d141bbdec22570e78fe9c","slug":"viv-richards-defends-kohli-led-indias-aggression-on-field","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली के आक्रामक अंदाज का दीवाना हुआ कैरीबियाई दिग्गज, बोले-'ऐसे खिलाड़ी का होना जरूरी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली के आक्रामक अंदाज का दीवाना हुआ कैरीबियाई दिग्गज, बोले-'ऐसे खिलाड़ी का होना जरूरी'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 22 Dec 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्च इस बात को लेकर खुश हैं कि उनके जमाने की तुलना में मौजूदा भारतीय टीम काफी आक्रामक रवैया रखती है और वह टीम में आये इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय कप्तान विराट कोहली को देते हैं।
2 of 5
विव रिचर्ड्स
उन्होंने शुक्रवार को एक प्रचार कार्यक्रम के इतर कहा, 'भारतीय टीम पहले (70, 80 और 90 के दशक में) ऐसी नहीं थी। लेकिन टीम में विराट जैसे खिलाड़ी का होना अच्छा है। मुझे यह (आक्रामक रवैया) अच्छा लगता है, और हो भी क्यों ना? अब उन्हें जवाब देना पसंद है।
3 of 5
विराट कोहली और विव रिचर्ड्स
क्रिकेट में यह सब चलता है। मुझे विराट की कप्तानी पसंद है।' आक्रामक कप्तानी के लिए कोहली की आलोचना भी होती है, लेकिन रिचर्ड्स को इसमें कुछ भी बुरा नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
उन्होंने कहा, 'वह पूरी मेहनत करते हैं। वह नतीजा चाहते हैं। कई लोगों ने कहा कि वह काफी आक्रामक हैं। मुझे ऐसा नहीं लगता। जब आपके पास ऐसा खिलाड़ी हो जो खुद आगे रहकर नेतृत्व करे तो इससे टीम के दूसरे खिलाड़ियों पर भी असर पड़ता है। विश्व क्रिकेट में आज भारतीय टीम को हराना मुश्किल है।' रिचर्ड्स को लगता है कि कोहली की टीम के पास पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने का मौका है।
विज्ञापन
5 of 5
टिम पैन और विराट कोहली
उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में यह अच्छी सीरीज होने वाली है। पहले टेस्ट में भारत की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की। भारतीय टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर है लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया को कभी हल्के में नहीं ले सकते। सीरीज 1-1 से बराबर है लेकिन मुझे लगता है कि कोहली की कप्तानी में भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।