इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद कई खिलाड़ियों के लिए खुशी के मौके आए। जहां युवराज सिंह ने तीन साल बाल बाद वनडे टीम में वापसी की वहीं ऋषभ पंत जैसे युवा बल्लेबाज को रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला। लेकिन चयन समिति द्वारा एक खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद नजरअंदाज करने के कारण टर्बनेटर हरभजन सिंह भड़क गए।
इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करने पर चयनकर्ताओं पर भड़के भज्जी
टीम के चयन के बाद हरभजन ने ट्वीट किया, हैलो दोस्तों करुण नायर कहां है? जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था, यहां तक कि उन्हें अभ्यास मैचों में भी जगह नहीं दी गई, वनडे को तो भूल ही जाइए। वाह कमाल है।
इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करने पर चयनकर्ताओं पर भड़के भज्जी
थोड़ी देर बाद हरभजन ने इस ट्वीट को हटा दिया। हरभजन सिंह लगभग डेढ़ साल से वनडे और टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं टी20 टीम में भी वे सालभर से ज्यादा समय से नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने करुण नायर के लिए आवाज उठाई जो बीसीसीआई के लोगों को नागवार गुजरी, शायद इसीलिए उन्हें इस ट्वीट को थोड़ी देर बाद डिलीट करना पड़ा। यदि प्रदर्शन ही चयन का आधार था तो निश्चित तौर पर तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए थी।