फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suresh Raina Birthday: कभी आत्महत्या का ख्याल तो कभी घर की तंगहाली, इन सबसे आगे बढ़ बने टीम इंडिया के चैंपियन खिलाड़ी

Fri, 27 Nov 2020 12:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 27 Nov 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Suresh Raina: Former Indian Cricketer celebrating his 34th birthday Know his Lifestory and achievements
सुरेश रैना बर्थडे

कभी आत्महत्या का ख्याल तो कभी हाउस लोन का दबाव, कभी घर की तंगहाली तो कभी मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, इसके बावजूद इन सबसे उबरते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाप छोड़ जाना। ऐसा शायद सुरेश रैना ही कर सकते थे और उन्होंने इसे किया भी। धोनी के साथ ही इसी साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रैना आज 34 साल के हो गए और परिवार के साथ मालदीव में समय बिता रहे हैं। 

Happy Birthday Suresh Raina: Former Indian Cricketer celebrating his 34th birthday Know his Lifestory and achievements
सुरेश रैना - फोटो : File

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने क्रिकेट में ऊंचाइयों को छुआ और वो सबकुछ हासिल किया जो एक क्रिकेटर का सपना होता है। उन्होंने रिकॉर्ड बुक में कई कीर्तिमान बनाए तो बल्लेबाजी, फील्डिंग से लेकर गेंदबाजी तक, क्रिकेट के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया।

Happy Birthday Suresh Raina: Former Indian Cricketer celebrating his 34th birthday Know his Lifestory and achievements
सुरेश रैना - फोटो : Getty

बात करें रैना की निजी जिंदगी की तो उन्होंने कई सारी दिक्कतों का सामना किया, उनके पिता त्रिलोकचंद रैना कश्मीरी और मां हिमाचली थी, मगर उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ। पिता सेना में कार्यरत थे और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बम बनाने का काम करते थे लेकिन बड़ा परिवार और कम आमदनी होने की वजह से सुरेश के लिए अपने सपनों को पूरा करना आसान नहीं था। इस वजह से उन्होंने लखनऊ जाने का फैसला किया और वहीं पर हॉस्टल में रहकर अपनी पढाई और खेल की शुरुआत की। हालांकि ये सब उनके लिए इतना आसान नहीं था। सीनियरों द्वारा प्रताड़ना और तमाम दिक्कतों के बीच वो जिंदगी से हारने लगे थे और एक समय आत्महत्या का मन बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Suresh Raina: Former Indian Cricketer celebrating his 34th birthday Know his Lifestory and achievements
d

रैना को हॉस्टल में सीनियर द्वारा अमानवीयता की हद तक परेशान किया गया और इससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या तक करने की ठान ली थी। रैना ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था, 'शुरुआती दिनों में जब वह ट्रेन के फर्श पर न्यूज पेपर बिछाकर सोते हुए मैच खेलने के लिए जा रहे थे तो उन्हें अपनी छाती पर वजन सा महसूस हुआ। इससे पहले की वह अपनी आंखें खोल पाते उनके हाथों को नीचे दबा दिया गया। जब आंखें खोलकर उन्होंने देखा तो एक बड़ा लड़का उनकी छाती पर बैठा था। इसके बाद उस लड़के ने रैना के चेहरे पर पेशाब कर दिया।' 

विज्ञापन
Happy Birthday Suresh Raina: Former Indian Cricketer celebrating his 34th birthday Know his Lifestory and achievements
सुरेश रैना - फोटो : ESPN

लड़के हॉस्टल में सुरेश रैना के साथ काफी निर्दयी व्यवहार करते थे। रैना के साथ इस तरह का व्यवाहर करने वाले लड़के ज्यादातर एथलेटिक्स ब्रांच के थे और वह क्रिकेट कोचों की रैना को मिलती तवज्जो के कारण जलते थे। रैना के मुताबिक, 'कुछ लड़के दूध की डोल्ची में गंदगी वगैराह डाल देते थे, हम इसे छन्नी की मदद से साफ किया करते। सर्दियों की कड़कड़ाती रात में भी सुबह तीन बजे दूध की डोल्ची बिखेर देते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed