फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: मैदान पर नंगे पैर उतरे थे खिलाड़ी, काली पट्टी बांधकर खेल रहे मैच, VIDEO

Fri, 27 Nov 2020 10:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 27 Nov 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
India, Australia players wearing black armbands during 1st ODI in honour of Dean Jones
सिडनी वनडे शुरु होने से पहले का दृश्य - फोटो : ट्विटर

सिडनी वन-डे में आरोन फिंच के टॉस जीतने के साथ ही भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत हो गई। नए प्रायोजक के आते ही टीम इंडिया की जर्सी भी बदल गई। भारतीय टीम 1992 विश्व कप की नेवी ब्लू जर्सी में उतरी है। अंधविश्वासों को मानने वाले इसे अच्छा संकेत नहीं कहेंगे क्योंकि उस टूर्नामेंट में भारत नौ टीमों में सातवें स्थान पर रहा था। वैसे क्रिकेट में अतीत का प्रदर्शन मायने नहीं रखता।

India, Australia players wearing black armbands during 1st ODI in honour of Dean Jones
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम - फोटो : ट्विटर @cricketcomau

मुकाबले में दोनों ही टीम के क्रिकेटर्स ने मैच की शुरुआत से पहले डीन जोंस के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा और बांह पर काली पट्टी बांधकर यह मैच खेलने उतरे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर जोंस का 24 सितंबर में मुंबई में आईपीएल के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था।

India, Australia players wearing black armbands during 1st ODI in honour of Dean Jones
नई जर्सी में काली पट्टी - फोटो : ट्विटर @cricketcomau

जोंस आईपीएल के कमेंटरी पैनल में भी शामिल थे, उनके सम्मान में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान दो बार श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। पहला सम्मान उन्हें एससीजी पर मैच शुरू हो से पहले एक मिनट का मौन रखकर और बांह पर काली पट्टी बांधकर दिया जा रहा है। बड़ी स्क्रीन पर उनके शानदार करियर के अहम पलों को भी दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
India, Australia players wearing black armbands during 1st ODI in honour of Dean Jones
मैच से पहले का दृश्य - फोटो : ट्विटर @FoxCricket

टॉस से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने देशज निवासियों के योगदान को भी खास अंदाज में सम्मान दिया। खिलाड़ी बिना जूतों के यानी नंगे पैर ही मैदान पर घेरा बनाकर खड़े थे। मकसद राष्ट्र के मूल निवासियों को धन्यवाद देना था, जिनका वहां की धरती पर मौलिक अधिकार है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि नस्लवाद विरोधी आंदोलन के समर्थन और ऑस्ट्रेलिया की देशज संस्कृति को सम्मान देने का यह टीम का तरीका है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टेस्ट (बॉक्सिंग-डे टेस्ट) के पहले दिन भी डीन जोंस को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed