फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी फिल्म से कम नहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की जिंदगी, टी-शर्ट से लेकर शादी तक विवादित

Sun, 15 Nov 2020 12:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 15 Nov 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Sania Mirza: Tennis sensation is celebrating her 34th birthday
सानिया मिर्जा - फोटो : ट्विटर

1993 में जुलाई के पहले हफ्ते में टीवी पर स्टेफी ग्राफ को विंबलडन का खिताब जीतते देख इमरान मिर्जा ने अपनी 6 साल की बेटी की पीठ थपथपाते हुए ये कहा कि कितना मजा आएगा अगर सानिया भी पेशवर टेनिस खिलाड़ी बनें और विंबलडन में खेलें। बस यही से सानिया के 'सानिया' बनने की कहानी शुरू होती है। महज 16 साल की उम्र में विंबलडन जूनियर युगल खिताब जीतने वाली इस हैदराबादी बाला का आज जन्मदिन है।

Happy Birthday Sania Mirza: Tennis sensation is celebrating her 34th birthday

15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मीं सानिया का आज 34वां जन्मदिन है। सानिया की पूरी जिंदगी की कहानी असल होने की बजाए काल्पनिक ही लगती है। अगर सानिया को समझना हो तो उनकी आत्म-कथा ace against odds (एस अगेन्स्ट ऑड्स) को जरूर पढ़ना चाहिए। कोर्ट के भीतर और बाहर अपने संघर्षों को सानिया ने जिस बेबाकी से बयान किया है, उसकी मिसाल भारतीय खेलों में बहुत कम है।

Happy Birthday Sania Mirza: Tennis sensation is celebrating her 34th birthday
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala

29 साल की उम्र में छह ग्रैंडस्लैम खिताब (तीन महिला युगल, तीन मिश्रित युगल) जीत चुकीं सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया। 2018 में इजहान का जन्म हुआ। मां बनने के बाद इस खिलाड़ी ने तीन साल बाद इंटरनेशनल टेनिस में दोबारा वापसी की और फिर यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल का खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Sania Mirza: Tennis sensation is celebrating her 34th birthday
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर के स्वर्णिम दौर में सानिया का बोलबाला था। वह न केवल उम्दा खेल बल्कि अपने व्यक्तित्व के चलते भी स्टार थीं। स्टार क्रिकेटर्स की तरह सानिया के भी अपने जलवे थे जो बेहद आसानी से इंटरव्यू के लिए तैयार नहीं होती थीं। मिर्जा जानती थीं कि पता था कि भारत में क्रिकेटर्स के दबदबे के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए काफी कुछ करना पड़ेगा और उन्होंने बखूबी इसे किया।

विज्ञापन
Happy Birthday Sania Mirza: Tennis sensation is celebrating her 34th birthday

सानिया अपनी आत्मकथा में लिखतीं हैं, 'विंबलडन में मेरी टीशर्ट पर चर्चा हुई तो अमेरिकी ओपन में नथ पर... मैं जो कुछ भी पहनती, उसे बगावत का प्रतीक मान लिया जाता...शायद विदेशी मीडिया ने एक युवा भारतीय लड़की को पहले इस मुकाम पर नहीं देखा था या मैं एक पारंपरिक भारतीय लड़की के अमेरिकियों के मानदंड पर खरी नहीं उतरती थी..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed