दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की यूएस ओपन से विवादास्पद विदाई के बाद ग्रैंड स्लैम टूर्नमेंट में 'बिग थ्री' की बादशाहत का भी अंत हो गया। 2016 के बाद रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी कभी ग्रैंडस्लैम जीत ही नहीं पाया। यानी पिछले 13 ग्रैंड स्लैम खिताब इस त्रिमूर्ति के ही नाम रहे।
2 of 4
लाइन जज का हाल-चाल पूछते नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेन वावरिंका आखिरी खिलाड़ी थे, जिन्होंने साल 2016 में यूएस ओपन जीता था। इतना ही नहीं 2003 विंबलडन के बाद हुए 67 बड़े टूर्नाेमेंट में 56 'बिग त्री' के ही नाम रहे। मगर इस बार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राफेल नडाल ने अपना नाम वापस ले लिया था तो रोजर फेडरर चोट की वजह से नहीं खेल रहे, ऐसे में जोकोविच अपने 18वें ग्रैंड स्लैम के बेहद करीब माने जा रहे थे, लेकिन रविवार रात लाइन जज को गेंद मारने के बाद उन्हें अपात्र घोषित कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।
3 of 4
महिला जज का हाल-चाल लेते जोकोविच
- फोटो : यूएस ओपन
पाब्लो करनो बस्ता के खिलाफ मुकाबले में सर्बिया के जोकोविच 5-6 से पीछे चल रहे थे। ओपनिंग सेट लेने में असफल रहने और सर्विस ड्रॉप के बाद निराश से भरकर उन्होंने एक गेंद को कोर्ट की बैक पर मारा, जो महिला लाइन जज को लगी, हालांकि जोकोविच ने तुरंत रेफरी से माफी मांगी, लेकिन नियमों के मद्देनजर अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें बाहर कर दिया गया। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसके लिए खेद जताया।
4 of 4
एलेक्जेंडर ज्वेरेव
- फोटो : pti
टूर्नामेंट में बाकी बचे खिलाड़ी शायद जोकोविच के बाहर होने पर बेहद उत्साहित होंगे। पांचवी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव की माने तो अब मुकाबला रोमांचक हो जाएगा। बहरहाल देखना होगा कि कौन साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम पर कब्जा जमाता है। जेवेरेव ने स्पेन के अलेक्सांद्रो डेविडोविच फोकिना पर 6-2, 6-2, 6-1 से जीत के दौरान 18 ऐस जमाए। वह 2007 में टॉमी हास के बाद यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी हैं। ज्वेरेव अगले दौर में क्रोएशिया के 27वें वरीय बोर्ना कोरिच का सामना करेंगे।