पुरुषों के क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को जो स्थान हासिल है, कुछ वैसी ही जगह महिला क्रिकेट में टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी हासिल है। 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मीं मिताली आज 34 साल की हो गई हैं।
शास्त्रीय नृत्य को छोड़ क्रिकेट को करियर बनाया इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने
2 of 7
मिताली राज
- फोटो : getty
मिताली ने 26 जून 1999 को मजह 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। इस दिन ने टीम इंडिया के आयरलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेला था। मिलाली के पिता एयरफोर्स में थे उन्होंने एयरफोर्स के जहाजों की तरह करियर में उड़ान भरी। महज 10 साल की उम्र में हाथ में बल्ला थामने वाली मिताली 17 साल की उम्र में टीम इंडिया में शामिल हो गईं।
शास्त्रीय नृत्य को छोड़ क्रिकेट को करियर बनाया इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने
3 of 7
मिताली राज
- फोटो : getty
मिताली ने हैदराबाद के सेंट जोंस स्कूल अपने बड़े भाई के साथ क्रिकेट की कोचिंग लेनी शुरू की। वह कई बार पुरुष खिलाड़ियों के साथ भी प्रैक्टिस करती थीं। उन्होंने आठ साल तक शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा हासिल की लेकिन क्रिकेट के लिए उन्होंने उसे छोड़ दिया।
शास्त्रीय नृत्य को छोड़ क्रिकेट को करियर बनाया इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने
4 of 7
मिताली राज
- फोटो : getty
आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मैच में उन्होंने 114 रनों की नाबाद पारी खेलकर धमाकेदार अंदाज में अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया। इसके बाद साल 2001-02 के क्रिकेट सीजन में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत करने का मौका मिला।
शास्त्रीय नृत्य को छोड़ क्रिकेट को करियर बनाया इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने
5 of 7
मिताली राज
- फोटो : getty
अगस्त 2002 में करियर के तीसरे ही टेस्ट में मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ महिलाओं के टेस्ट क्रिकेट की सबसे लंबी पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मैच में केरन रोल्टन के 209 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर 214 रनों की पारी खेली। उनके नाम यह रिकॉर्ड दो साल तक रहा। पाकिस्तानी क्रिकेटर किरण बलूच ने साल 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 242 रनों की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।