फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंभीर ने कही बड़ी बात, धोनी 2021 में भी CSK के कप्तान रहते हैं तो कोई हैरानी नहीं 

Thu, 29 Oct 2020 04:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 29 Oct 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says Will not be surprised if Chennai Super Kings continue with MS Dhoni as captain 
एमएस धोनी - फोटो : PTI

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपसी विश्वास का इतना अच्छा रिश्ता है कि वह इस साल खराब प्रदर्शन के बावजूद 2021 में टीम के कप्तान बने रह सकते हैं।


 

Trending Videos
Gautam Gambhir says Will not be surprised if Chennai Super Kings continue with MS Dhoni as captain 
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : @IPL

तीन बार की चैम्पियन चेन्नई टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही और 12 में से आठ मैच हारकर आखिरी स्थान पर है। गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि सीएसके को बनाने में मालिकों और कप्तान के बीच संबंधों का बड़ा हाथ है। उन्होंने एमएस को पूरी आजादी दी और उसे मालिकों से पूरा सम्मान मिला।'

Gautam Gambhir says Will not be surprised if Chennai Super Kings continue with MS Dhoni as captain 
धोनी को निपटाने के बाद राहुल चाहर - फोटो : ट्विटर @mipaltan

उन्होंने कहा, 'यदि वे उसे बरकरार रखते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी। वह तब तक खेल सकता है, जब तक वह चाहे। हो सकता है कि अगले साल बदली हुई चेन्नई टीम के साथ वह कप्तान के रूप में नजर आए।' गंभीर ने कहा, 'मालिकों से इस तरह के सम्मान के वह हकदार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir says Will not be surprised if Chennai Super Kings continue with MS Dhoni as captain 
एमएस धोनी - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा, 'उसने जो टीम के लिए किया और टीम मालिकों ने उसे जो सम्मान दिया, वह शानदार रिश्ता है। हर टीम को अपने कप्तान के साथ ऐसे ही पेश आना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'एमएस ने उन्हें तीन आईपीएल खिताब, दो चैम्पियंस लीग खिताब दिए और मुंबई इंडियंस के बाद सबसे कामयाब टीम बनाया।

विज्ञापन
Gautam Gambhir says Will not be surprised if Chennai Super Kings continue with MS Dhoni as captain 
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL

गंभीर ने आगे कहा, 'सीएसके अगर एमएस को ही कप्तान रखती है तो यह उनका रिश्ता और आपसी विश्वास है। यही वजह है कि एम एस टीम के प्रति वफादार रहा। उसने अपना सब कुछ दिल , दिमाग, पसीना, रातों की नींद टीम को दी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed