Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
British Royal Family are Offering above 18 Lakh rupees as Starting Salary for Housekeeping Job at Windsor Castle
{"_id":"5f9a8e2876334a1e9c7f4ab9","slug":"british-royal-family-are-offering-above-18-lakh-rupees-as-starting-salary-for-housekeeping-job-at-windsor-castle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश के शाही महल में निकली है हाउसकीपर की नौकरी, शुरुआती सैलरी होगी 18.5 लाख रुपये","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश के शाही महल में निकली है हाउसकीपर की नौकरी, शुरुआती सैलरी होगी 18.5 लाख रुपये
भारत में किसी काम के लिए अगर सालाना 18 लाख रुपये सैलरी मिले, तो जाहिर है लोग समझेंगे कि वह व्यक्ति किसी बड़ी कंपनी में बड़े पद पर होगा, लेकिन अगर किसी को हाउसकीपर की नौकरी के लिए इतनी तनख्वाह मिले तो आपको कितनी हैरानी होगी? जी हां, ब्रिटेन के शाही परिवार को एक काबिल हाउसकीपर की तलाश है और इसके लिए उसे 18.5 लाख रुपये की शुरुआती तनख्वाह दी जाएगी, बशर्ते कि उसे सभी मानदंडों पर खरा उतरना होगा। इस नौकरी के बारे में शाही परिवार की आधिकारिक वेबसाइट 'द रॉयल हाउसहोल्ड' पर जानकारी दी गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख एक नवंबर रखी गई है। दो नवंबर को इसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
'द रॉयल हाउसहोल्ड' पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह लेवल 2 अप्रेंटिसशिप जॉब है, जिसके पद का नाम हाउसकीपिंग असिस्टेंट है। इस नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवार को ब्रिटेन के विंडसर कैसल (महल) में काम करना होगा। हफ्ते में पांच दिन का काम होगा और दो दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा चयनित व्यक्ति को साल में 33 दिन की छुट्टी (बैंक की छुट्टियों सहित) अलग से भी मिलेगी।
3 of 5
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2
- फोटो : twitter
सैलरी के अलावा चयनित उम्मीदवार को रहने और खाने का खर्च भी ब्रिटेन के शाही परिवार द्वारा ही दिया जाएगा। इतना ही नहीं, नौकरी में यात्रा पर होने वाला खर्च भी अलग से मिलेगा। सबसे जरूरी बात कि नौकरी के लिए उम्मीदवार को अंग्रेजी और गणित में दक्ष होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बकिंघम पैलेस
- फोटो : Pixabay
इस नौकरी के लिए चुने गए उम्मीदवार को पहले 13 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद उसे शाही परिवार द्वारा एक स्थायी कर्मचारी के रूप में काम पर रखा जाएगा। काम के दौरान उसे शाही परिवार के अलग-अलग निवास स्थानों पर भी स्थानांतरित भी किया जाएगा, जिसमें बकिंघम पैलेस भी शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या काम करना होगा?
इस नौकरी के लिए चयनित व्यक्ति का मुख्य काम शाही महलों के अंदरूनी हिस्से में साफ-सफाई का होगा। साथ ही उसे महलों के अंदर मौजूद वस्तुओं की देखभाल को भी सुनिश्चित करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटेन के शाही महलों में सैकड़ों लोग काम करते हैं और उन सभी की सैलरी काफी अच्छी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।