टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जब तक फिट और फॉर्म में हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहिए।
2 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
सात जुलाई को 39 साल के हुए धोनी ने पिछले साल विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। गंभीर ने कहा, 'उम्र तो एक आंकड़ा है। अगर आप अच्छे फार्म में हैं और गेंद को बखूबी पीट रहे हैं।'
3 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'एम एस धोनी अच्छे फार्म में हैं और अपने खेल का मजा ले रहे हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह अभी भी देश के लिये मैच जीत सकते हैं खासकर छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करके।'
उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' से कहा, 'वह अगर फार्म में हैं और फिट हैं तो उन्हें लगातार खेलना चाहिए। उनसे कोई संन्यास के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा, 'एम एस धोनी जैसे खिलाड़ियों पर उम्र को लेकर कई विशेषज्ञ दबाव बना सकते हैं लेकिन यह व्यक्तिगत फैसला होता है।'
5 of 5
धोनी
- फोटो : social media
कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल के संयुक्त अरब अमीरात में आयोजन को लेकर गंभीर ने कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आईपीएल कहां हो रहा है। यदि यूएई में हो रहा है तो कोई भी प्रारूप खेलने के लिए वह बेहतरीन जगह है। इससे लोगों का मूड भी बदलेगा। इसलिए यह आईपीएल बाकी तमाम आईपीएल से बड़ा है क्योंकि मुझे लगता है कि यह देश के लिए है।'