फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gambhir vs Dhoni: गंभीर ने एमएस धोनी के साथ अनबन की अफवाहों को खारिज किया, जानें पूर्व कप्तान की तारीफ में क्या कहा?

Sat, 19 Mar 2022 04:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Mar 2022 04:42 PM IST
सार

गंभीर ने धोनी के साथ अनबन की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। गंभीर ने कहा कि अगर धोनी ऊपरी क्रम में बैटिंग करते तो आज वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुके होते।

विज्ञापन
Gautam Gambhir Rubbishes Rumoured Rift With MS Dhoni, says he has lots of respect for former world cup winning captain dhoni
गौतम गंभीर और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच मनमुटाव की खबरें कई बार सामने आईं। हालांकि, गंभीर का मानना है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है और दोनों अच्छे दोस्त हैं। इस बात का खुलासा गंभीर ने कमेंटेटर जतिन सप्रू के शो "ओवर-एंड-आउट" में किया। इस शो में गंभीर ने धोनी के साथ अनबन की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया।


गौतम गंभीर ने कहा- पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मेरे बीच कोई दरार जैसी बात नहीं थी और और मेरे मन में धोनी के प्रति बहुत ही ज्यादा सम्मान है। ये सम्मान हमेशा ही बना रहेगा। मैंने पहले भी यह बात कई बार सार्वजनिक मंच पर कही है और एक बार फिर से कह रहा हूं।
Gautam Gambhir Rubbishes Rumoured Rift With MS Dhoni, says he has lots of respect for former world cup winning captain dhoni
2011 विश्व कप धोनी और गंभीर ने ही मिलकर जिताया था - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने कहा- मैं 138 करोड़ लोगों के सामने यह कह रहा हूं कि अगर कभी धोनी को किसी दोस्त की जरूरत पड़ती है, तो मैं उनके साथ खड़ा होने वाला पहला इंसान रहूंगा। इसकी वजह यह तो ही है कि उन्होंने देश के लिए असाधारण काम किया है। इतना ही धोनी एक बेहद शानदार इंसान भी हैं।

गंभीर ने कहा- जब धोनी भारत के कप्तान थे, तो उस दौर में ज्यादा समय मैं टीम का उपकप्तान रहा। आईपीएल में हम एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे, लेकिन धोनी जिस तरह के खिलाड़ी रहे हैं, वह जैसे इंसान हैं, उसे देखते हुए मेरे मन में उनके प्रति बहुत ही ज्यादा सम्मान है। 
Gautam Gambhir Rubbishes Rumoured Rift With MS Dhoni, says he has lots of respect for former world cup winning captain dhoni
धोनी, गंभीर और सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने कहा कि अगर धोनी ऊपरी क्रम में बैटिंग करते तो आज वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुके होते। उन्होंने कहा- हम नंबर तीन पर कई महान बल्लेबाजों की बातें करते हैं, लेकिन अगर धोनी इस क्रम पर बल्लेबाजी करते तो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके होते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed