ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 27 मार्च को अपनी भारतीय मंगेतर विनी रमन के साथ भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार शादी करने जा रहे हैं। ये दोनों ईसाई तरीके से शादी कर चुके हैं और दोनों ने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। अगस्त 2017 में पहली बार दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं, जब विनी ने मैक्सवेल के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ देखे गए। जब मैक्सवेल राष्ट्रीय पुरस्कार के एक इवेंट में विनी को अपने साथ लेकर पहुंचे थे तब दोनों के रिलेशन में होने की खबरों को लगभग सही मान लिया गया था। बाद में मैक्सवेल ने विनी के साथ सगाई करके आधिकारिक तौर पर इसके पुष्टि कर दी थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
2 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल और विनी रमन ईसाई तरीके से शादी कर चुके हैं और 27 मार्च को भारतीय रिति-रिवाजों के हिसाब से शादी करेंगे। इस शादी का एक कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मैक्सवेल को सुरक्षा के इंतजाम बेहतर करने पड़े थे।
3 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल और विनी रमन पहली बार साल 2013 में मिले थे। बिग बैश लीग में मैक्सवेल मेलबर्न स्टार का हिस्सा हैं और इसी टीम के एक इवेंट में उनकी मुलाकात विनी रमन से हुई थी।
4 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल से पहली बार मिलने के बाद विनी रमन पांच साल बाद डेट पर चलने के लिए मानी थीं। साल 2017 में दोनों मिले थे और विनी ने दोनों की फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।
5 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
विनी के फोटो शेयर करने के बाद ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थीं और बाद में इन खबरों को हवा मिलती रही। अब ये दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।