{"_id":"669df4ed95ab5e32040ca632","slug":"gautam-gambhir-press-conference-ajit-agarkar-on-why-suryakumar-yadav-t20i-captain-instead-hardik-pandya-2024-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hardik vs Suryakumar: हार्दिक को हटाकर सूर्यकुमार को क्यों सौंपी गई टी20 की कप्तानी, अजीत अगरकर ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik vs Suryakumar: हार्दिक को हटाकर सूर्यकुमार को क्यों सौंपी गई टी20 की कप्तानी, अजीत अगरकर ने किया खुलासा
टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया में काफी बदलाव देखने को मिला। गौतम गंभीर के मुख्य कोच नियुक्त होते ही टी20 में कप्तानी स्तर पर बदलाव देखने को मिला। टी20 विश्व कप 2024 में उपकप्तान रहे हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद रिप्लेसमेंट माना जा रहा था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। श्रीलंका दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव को टी20 का नया कप्तान बनाया गया। इस फैसले को सोशल मीडिया के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटरों ने भी टीम के लिए सही नहीं बताया था। अब मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस फैसले के पीछे की कहानी का खुलासा किया है। सोमवार को कोच गंभीर के साथ अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अगरकर ने बताया कि क्यों उन्हें यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
2 of 5
सूर्यकुमार और हार्दिक
- फोटो : BCCI
अगरकर ने कहा- सूर्यकुमार के पास अच्छा क्रिकेटिंग दिमाग है और वह टी20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। हमारे लिए कप्तान चुनते वक्त विषय यह था कि हम उस कप्तान को चुनना चाहते थे जो टीम इंडिया के लिए आने वाले वक्त में लगभग सभी मैच खेले। हमें लगा कि सूर्यकुमार कप्तानी के योग्य हैं और आने वाले समय में देखा जाएगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है और वह इस रोल में कैसे ढलते हैं।
3 of 5
सूर्यकुमार और हार्दिक
- फोटो : BCCI
अगरकर ने हार्दिक को लेकर कहा, 'पांड्या अब भी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। हम चाहते हैं कि वह वो खिलाड़ी बनें जो वह बन सकते हैं। जो स्किल उनके पास है उन्हें ढूंढ़ना बेहद मुश्किल है। हालांकि, उनके लिए फिटनेस वाकई चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में कोच, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हमारे पास अगले टी20 विश्व कप से पहले काफी समय है। ऐसे में हम कुछ चीजों को आजमाना चाहेंगे और देखेंगे स्थिति कैसी रहती है, लेकिन हार्दिक अब भी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।' अगरकर ने यह भी बताया कि कप्तान बदलने का कॉल लेते वक्त हार्दिक और सूर्यकुमार समेत सभी खिलाड़ियों से बात की गई थी। यानी की हार्दिक को इस बात का अंदाजा पहले ही लग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर
- फोटो : IPL/BCCI
अगरकर ने कहा- मैं चयनकर्ता नहीं था जब केएल राहुल को हटाकर हार्दिक कप्तान बने थे। जब मैं चयनकर्ता बना तो वनडे विश्व कप आने वाला था और इसके लगभग तुरंत बाद टी20 विश्व कप होना था। हार्दिक के लिए फिटनेस एक समस्या रही है। सिर्फ फिटनेस नहीं, हमें लगता है कि सूर्यकुमार के पास सफल कप्तान बनने की क्षमता है। दो साल बहुत ज्यादा समय होता है और ऐसे में हमारे पास कुछ ट्राय करने का वक्त है। हम चाहते हैं कि हम उन खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका दें जो हमारे लिए हमेशा उपलब्ध रहता है। हमें लगता है कि इस रोल में हम हार्दिक को और बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। हमने इस टी20 विश्व कप में देखा है कि उन्होंने गेंद और बल्ले से क्या किया। ऐसे में उनका प्रदर्शन टीम के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है, न की कप्तानी का मसला। हमने इस फैसले के लिए सभी खिलाड़ियों से बात की थी।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक-सूर्यकुमार
- फोटो : BCCI
अगरकर ने कहा- सूर्यकुमार की टी20 बल्लेबाजी को लेकर कभी चिंता नहीं रही है। कप्तानी का फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया था, यह कोई रातोरात लिया गया फैसला नहीं था। जब टीम में आपकी जगह खतरे में हो तो कोई खिलाड़ी टीम में अपनी जगह को लेकर आसानी महसूस नहीं करता। कप्तानी को लेकर फैसला काफी सोच विचारकर लिया गया है। इसको लेकर काफी विचार लिए गए, ड्रेसिंग रूम से पूछा गया और मुझे लगता है कि सूर्यकुमार इन सभी में खरे उतरे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।