फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Press Conference: कोच बनने के बाद आज पहली बार मीडिया से बात करेंगे गंभीर, क्या इन तीन सवालों का मिलेगा जवाब?

Mon, 22 Jul 2024 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Jul 2024 09:01 AM IST
सार

भारत की नीली जर्सी में वापसी के बाद और एक नए रोल में गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ गंभीर सवालों के जवाब मिलने का इंतजार है। गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अकेले नहीं होंगे, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Gautam Gambhir Ajit Agarkar Press Conference Today, All Big Questions To Answer, Team India
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर - फोटो : IPL/BCCI
टी20 विश्व कप 2024 में खिताबी जीत के बाद से भारतीय टीम में काफी बदलाव हुए हैं। जहां मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपने पद से हट गए, वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया। द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के तौर पर गौतम गंभीर की बतौर कोच नियुक्ति हुई। वहीं, हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 का नया कप्तान चुना गया। इतना ही नहीं हार्दिक को उपकप्तान के पद से भी हटा दिया गया। श्रीलंका दौरे के लिए शुभमन गिल को टी20 और वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया। इन फैसलों के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं जिनका अब तक उत्तर नहीं मिल सका है। हालांकि, मुख्य कोच गंभीर पदभार संभालने के बाद आज पहली बार मीडिया के सामने आएंगे। जब वह प्रस कॉन्फ्रेंस करेंगे तो इन सवालों का जवाब मिल सकता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो जाएगी।
Gautam Gambhir Ajit Agarkar Press Conference Today, All Big Questions To Answer, Team India
गौतम गंभीर और जय शाह - फोटो : BCCI
भारत की नीली जर्सी में वापसी के बाद और एक नए रोल में गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ गंभीर सवालों के जवाब मिलने का इंतजार है। गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अकेले नहीं होंगे, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस आसान नहीं होगी, क्योंकि फैंस कई पहलुओं पर कोच के दृष्टिकोण को समझने के लिए उत्सुक हैं। इतना ही नहीं टीम इंडिया के आगे के रोडमैप की भी खूब चर्चा है। साथ ही टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में और कौन कौन होगा, इसको लेकर भी चर्चा जारी है। इन सभी मुद्दों पर गंभीर अपनी राय रख सकते हैं। हम आपको ऐसे तीन मुख्य सवालों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जवाब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिल सकता है...
Gautam Gambhir Ajit Agarkar Press Conference Today, All Big Questions To Answer, Team India
हार्दिक और सूर्या - फोटो : BCCI
हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं मिली टी20 कप्तानी?
सूर्यकुमार यादव को सबसे छोटे प्रारूप में कप्तान के रूप में बढ़ावा देने को कई पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों ने अन्याय करार दिया है। रोहित के सबसे छोटे प्रारूप में संन्यास लेने के फैसले के बाद हार्दिक पांड्या को उनके स्वाभाविक उत्तराधिकारी बनाया जाना था। हालांकि, एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया क्योंकि गंभीर और अगरकर ने कथित तौर पर सूर्यकुमार को बतौर कप्तान समर्थन दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि अगरकर हार्दिक के रणनीतिक फैसले से खुश नहीं थे। उनका मानना था कि हार्दिक को बतौर कप्तान फैसले लेने में बाहरी मदद की जरूरत पड़ती है। गुजरात टाइटंस में आशीष नेहरा यह किरदार निभाते थे, लेकिन मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर ऐसा नहीं कर पाए। गंभीर का आना भी अगरकर के लिए यह फैसला लेने में मददगार साबित हुआ। यह समय है कि वे दोनों यह बताएं कि ऑलराउंडर को एक ऐसी भूमिका से क्यों वंचित किया गया जो पहले सही लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir Ajit Agarkar Press Conference Today, All Big Questions To Answer, Team India
ऋतुराज गायकवाड़-अभिषेक शर्मा - फोटो : twitter
ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा क्यों बाहर? शुभमन गिल को जगह क्यों?
एक ऐसा खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप 2024 में भारत की मुख्य टीम में जगह तक नहीं बना सका, उसकी टीम में ऐसी वापसी और सीधे उपकप्तान के रूप में प्रमोट किया जाना भी किसी की समझ से परे रहा। कई लोगों के लिए यह फैसला इसलिए भी आश्चर्यजनक था, क्योंकि जिम्बाब्वे दौरे पर गिल से बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी थे। गिल ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने पिछले एक साल में इस सबसे छोटे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के रूप में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। उनके पास बस आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी का अनुभव था और अपनी नेतृत्व विशेषताओं से कई लोगों को प्रभावित नहीं किया। गिल को जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तान बनाया गया, लेकिन पहले ही मैच में टीम हार गई। गिल को श्रीलंका के खिलाफ वनडे के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान भी बनाया गया। गिल के चयन से जिम्बाब्वे दौरे पर शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर होना पड़ा। इन दोनों का हालिया फॉर्म गिल से बेहतर रहा है और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इन दोनों को शामिल नहीं करने के फैसले की भी कड़ी निंदा की है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम में गिल की नेतृत्वकारी भूमिका के संबंध में गंभीर और अगरकर का क्या नजरिया है।
विज्ञापन
Gautam Gambhir Ajit Agarkar Press Conference Today, All Big Questions To Answer, Team India
रवींद्र जडेजा - फोटो : twitter
रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल का भविष्य क्या?
कई रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत के व्हाइट-बॉल सर्किट में रवींद्र जडेजा का भविष्य खतरे में है। जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अब सिर्फ तीन वनडे और बचे हैं और ऐसे में जडेजा का टीम से बाहर होना उनके भविष्य को खतरे में डालता है। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि गंभीर का वनडे टीम में जडेजा के लिए क्या विजन है। इसके अलावा चहल को लेकर भी बातचीत हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed