{"_id":"5f045308a743401dbc47ae76","slug":"ganguly-on-dhoni-39th-birthday-always-believed-dhoni-should-bat-up-because-he-is-so-destructive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'माही' के 39वें जन्मदिन पर 'दादा' ने कहा- धोनी सिर्फ बेस्ट फिनिशर नहीं बल्कि एक महान खिलाड़ी हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'माही' के 39वें जन्मदिन पर 'दादा' ने कहा- धोनी सिर्फ बेस्ट फिनिशर नहीं बल्कि एक महान खिलाड़ी हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 07 Jul 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गांगुली और धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में होती है। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर हुए धोनी अपने फैन के दिलों को मैदान पर अपने खेल से जीतते रहे हैं। उनके खेल का भला कौन नहीं कायल है।
2 of 5
सौरव गांगुली-एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के जन्मदिन पर बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव ने भी माही की जमकर तारीफ की है। दादा ने 'ओपन नेट्स विद मयंक' कार्यक्रम में कहा कि यह खुशी की बात है कि भारतीय टीम को धोनी जैसा क्रिकेटर मिला। गांगुली ने कहा कि धोनी दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर्स में से एक हैं।
3 of 5
धोनी-गांगुली
- फोटो : social media
कार्यक्रम में गांगुली ने यह भी माना कि उन्होंने ही 2004 में बीसीसीआई सिलेक्टर्स को धोनी को चुनने के लिए कहा था। तब भारत को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी थी। इसपर बात करते हुए गांगुली ने कहा कि यह उनका काम था, कोई भी कैप्टन यही करता है कि बेस्ट प्लेयर को टीम में ले। उन्होंने भी उस वक्त यही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौरव गांगुली और एमएस धोनी
इसके बाद गांगुली बोले कि उन्हें खुशी है कि धोनी जैसा खिलाड़ी टीम इंडिया को मिला। उन्होंने कहा कि उनका खेल अविश्वसनीय था। गांगुली ने आगे कहा कि धोनी सिर्फ बेस्ट फिनिशर नहीं बल्कि ग्रेट प्लेयर्स में से एक हैं। गांगुली ने कहा, 'वह विश्व क्रिकेट में महान खिलाड़ियों में से एक हैं। केवल एक फिनिशर ही नहीं, मुझे लगता है कि हर कोई उस तरीके के बारे में बात करता है जिस तरह से वह निचले क्रम में करता है।'
विज्ञापन
5 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने कहा, 'जब मैं कप्तान था तो उन्होंने नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन बनाए थे। मैं हमेशा मानता हूं कि उन्हें उपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि वह बेहद खतरनाक है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।