पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम की जीत दिलाई थी। उन्होंने 107 गेंदों पर 103 रन बनाए थे। बाबर को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। बाबर ने अपना पुरस्कार खुशदिल शाह को दिया था। खुशदिल ने 23 गेंद पर 41 रन बनाए थे। उनकी छोटी पारी किसी शतकीय पारी से कम नहीं थी। इसी कारण से बाबर ने अपना अवॉर्ड खुशदिल को देने का फैसला किया। ऐसा नहीं है कि क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं।
2 of 8
गौतम गंभीर और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
गौतम गंभीर ने विराट कोहली को दिया था अवॉर्ड
2009 में गौतम गंभीर ने अपना पुरस्कार विराट कोहली को सौंपने का फैसला किया था। श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने 107 रनों की पारी खेली थी। यह वनडे में उनका पहला शतक था। उसी मैच में गौतम गंभीर ने नाबाद 150 रन बनाए थे। 316 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 23 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी। कोहली और गंभीर ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की थी।
3 of 8
गौतम गंभीर और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट मैच को फिनिश नहीं कर पाए थे। उनके आउट होने के बाद गंभीर ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। गंभीर को उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया और कोहली को इसके लिए चुना। बाद में गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''वो विराट का पहला शतक था और मैं इसे खास बनाना चाहता था। विराट को यह हमेशा याद रहेगा।''
4 of 8
कुलदीप यादव और अक्षर पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप ने अक्षर पटेल को दिया था पुरस्कार
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। दिल्ली ने मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कुलदीप और अक्षर की फिरकी के सामने पंजाब के बल्लेबाज 115 रन पर ही ढेर हो गए। कुलदीप ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने कगिसो रबाडा और नाथन एलिस को आउट किया था। वहीं, अक्षर ने चार ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिए थे। लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा को आउट किया।
5 of 8
कुलदीप यादव और अक्षर पटेल
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली ने 10.3 ओवर में 119 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया था। डेविड वॉर्नर ने 30 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए थे। पृथ्वी शॉ ने 41 रन की पारी खेली थी। कुलदीप को जब मैन ऑफ द मैच के लिए चुना तो सभी हैरान रह गए। उन्होंने यह अवॉर्ड अक्षर के साथ शेयर करने का फैसला किया। कुलदीप ने कहा कि अक्षर को यह पुरस्कार मिलना चाहिए।