फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World's Beautiful Women cricketers: एलिस पेरी से लेकर स्मृति मंधाना और कायनात इम्तियाज तक, ये हैं दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स

Sun, 06 Mar 2022 07:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 06 Mar 2022 07:20 AM IST
सार

महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में तेजी से दुनियाभर में अपनी जगह बनाई है। महिला क्रिकेटरों के शानदार खेल के साथ-साथ उनकी खूबसूरती ने भी फैंस पर अपनी छाप छोड़ी है। दुनियाभर की शीर्ष टीमें और महिला क्रिकेटर्स इन दिनों न्यूजीलैंड में आयोजित महिला विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
From Ellyse Perry, smriti mandhana to Kainat Imtiaz Top 10 Most beautiful women cricketers of the world
दुनिया की खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स - फोटो : amar ujala

महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में तेजी से दुनियाभर में अपनी जगह बनाई है। महिला क्रिकेटरों के शानदार खेल के साथ-साथ उनकी खूबसूरती ने भी फैंस पर अपनी छाप छोड़ी है। दुनियाभर की शीर्ष टीमें और महिला क्रिकेटर्स इन दिनों न्यूजीलैंड में आयोजित महिला विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं। खेलों के इस महाकुंभ में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को शुरू हुए टूर्नामेंट में अब तक तीन रोमांचक मैच खेले गए हैं जिसमें महिला क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है और टीम की जीत में अहम योगदान दिया है। इनमें कई क्रिकेटर ऐसी हैं जो खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती की वजह से भी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आइए जानते हैं दुनिया की ऐसे ही शीर्ष 10 महिला क्रिकेटरों के बारे में जो बेहद खूबसूरत हैं।  

1. एलिसी पेरी

From Ellyse Perry, smriti mandhana to Kainat Imtiaz Top 10 Most beautiful women cricketers of the world
एलिस पैरी - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसी पेरी महान ऑलराउंडर्स में शुमार हैं। महिला क्रिकेटरों में उन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कई शानदार पारियां खेली हैं। 31 वर्षीय पेरी ने अभी तक 5225 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के साथ-साथ 308 विकेट भी चटकाए हैं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर हैं।

2. स्मृति मंधाना 

From Ellyse Perry, smriti mandhana to Kainat Imtiaz Top 10 Most beautiful women cricketers of the world
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की सबसे लोकप्रिय और स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें लेडी सहवाग भी कहा जाता है। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज मंधाना विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। जूनियर क्रिकेट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाली स्मृति अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। 25 वर्षीय स्मृति अब तक तीनों प्रारूप में मिलाकर 4700 से अधिक रन बना चुकी हैं. वह भारतीय टीम के अलावा बिग बैश लीग में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

3. कायनात इम्तियाज 

From Ellyse Perry, smriti mandhana to Kainat Imtiaz Top 10 Most beautiful women cricketers of the world
कायनात इम्तियाज - फोटो : social media
पाकिस्तान की ऑलराउंडर कायनात इम्तियाज ने 2011 में आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। 29 वर्षीय कायनात का क्रिकेट करियर ज्यादा प्रभावी नहीं रहा लेकिन खूबसूरती में उनका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन

4. सारा टेलर

From Ellyse Perry, smriti mandhana to Kainat Imtiaz Top 10 Most beautiful women cricketers of the world
सारा टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने तीन साल पहले 29 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था। लेकिन सारा इंग्लैंड के महान महिला क्रिकेटरों में से एक रही हैं। उन्होंने 6500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के साथ-साथ विकेट के पीछे 232 शिकार भी किए। सारा भले ही इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं लेकिन वह आज भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed