फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: अगले साल इन पांच खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें, फ्रेंचाइजियां लगा सकती हैं बड़ी दांव

Mon, 09 Nov 2020 08:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Franchisees eye on these five players in IPL 2021 auction, may play big bets
आईपीएल नीलामी - फोटो : ट्विटर

आईपीएल का 13वां सीजन समापन की ओर है। मंगलवार यानी 10 नंवबर को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2020 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। मगर इस सीजन में जो एक बात रही, वो ये कि  ग्रुप स्तर पर कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके दम पर अगले साल यानी आईपीएल 2021 में फ्रेंचाइजियां इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती हैं। इनमें कुछ नए तो कुछ पुराने खिलाड़ी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं वो पांच कौन से खिलाड़ी हैं, जिनपर अगले सीजन में लग सकती है बड़ी बोली?


 

Franchisees eye on these five players in IPL 2021 auction, may play big bets
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

देवदत्त पडीक्कल
पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेलने वाले पडीक्कल ने आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 मैचों में 124.80 स्ट्राइक रेट के साथ 473 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए। 18 साल के इस खिलाड़ी को बैंगलोर ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। 
 

Franchisees eye on these five players in IPL 2021 auction, may play big bets
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : @IPL

ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपकिंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ बेहतरीन बल्लेबाजी की। कोरोना से ठीक होने के बाद वापसी करते हुए गायकवाड़ ने छह मैचों में तीन अर्धशतकों के साथ 204 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.71 का था। उन्होंने लगातार तीन मैचों में तीन फिफ्टी जड़ दिए। चेन्नई ने गायकवाड़ को 20 लाख में खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Franchisees eye on these five players in IPL 2021 auction, may play big bets
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : @IPL

वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने रिलीज किया था। इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 8.4 करोड़ का दांव लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। कोलकता का यह दांव सही साबित हुआ और चक्रवर्ती फ्रेंचाइजी के उम्मीदों पर खड़े उतरे। चक्रवर्ती ने 13 मैचों में 17 विकेट हासिल किए। इस सीजन में उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 5/20 था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन किया गया। 

विज्ञापन
Franchisees eye on these five players in IPL 2021 auction, may play big bets
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI

सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने अपने धांसू बल्लेबाजी के दम पर सबको अपनी तरफ ध्यान आकर्षित किया। यादव ने अब तक 15 मैचों में चार अर्धशतकों के साथ 461 रन बनाए। कई मैचों में उन्होंने महत्वपूर्ण पारियां भी खेली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed