मनोज तिवारी की हो सकती है घर वापसी, दिल्ली से खेल सकते हैं IPL 2019
कुछ दिन पहले ही दिल्ली के गेंदबाज हर्शल पटेल चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह पर किसी नए खिलाड़ी को मौका देने के लिए दिल्ली की टीम ने इमरजेंसी ट्रायल का आयोजन किया था।
कहा जा रहा है कि कोलकाता की तरफ से खेल चुके मनोज ने इस ट्रायल में भाग लिया है। इस ट्रायल में मनोज के अलावा मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे, पंजाब के मनप्रीत सिंह गोनी, कर्नाटक के स्पिनर जगदीश सुचित भी शामिल थे।
ट्रायल के बाद खिलाड़ियों के चयन पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन दिल्ली के सलाहकार सौरव गांगुली ने कहा है कि 'तिवारी टीम के साथ हैदराबाद जाएंगे जहां दिल्ली को हैदराबाद के साथ अगला मैच खेलना है'।