टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने का एलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया था।
राजीव शुक्ला ने आखिर क्यों कहा धोनी के विदाई मैच का कोई सवाल ही नहीं?
इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से रांची में धोनी का फेयरवेल मैच कराने की अपील की थी। इसी को लेकर आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला का बयान आया है।
राजीव शुक्ला ने कहा है कि धोनी ने कभी भी बीसीसीआई से विदाई मैच कराने की इच्छा व्यक्त नहीं की। चूंकि उन्होंने इसे कभी नहीं उठाया, ऐसे में इस मैच का कोई सवाल नहीं है।
Dhoni never expressed any will to BCCI for a farewell match for him. Since he never raised it, there's no question of any such match: Former IPL Chairman Rajiv Shukla on Jharkhand CM suggesting a farewell match for M S Dhoni, who announced retirement from international cricket pic.twitter.com/IVoXqgUWBM
गवाह पूरा विश्व बनेगा।
— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) August 15, 2020
.@BCCI से अपील करना चाहूँगा हूँ माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये जिसकी मेजबानी पूरा झारखण्ड करेगा। 2/2
सीएम सोरेन ने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा कि मैं मानता हूं हमारे माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो, जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। बीसीसीआई से अपील करना चाहूंगा कि माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाए, जिसकी मेजबानी पूरा झारखंड करेगा।