फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 17 साल के पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में मिलेगा मौका? दिग्गज क्रिकेटरों का ये है कहना

Fri, 03 Nov 2017 11:08 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 03 Nov 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Former indian cricketers share mixed views on Prithvi Shaw place in the Indian team
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express

मुम्बई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने अपना-अपना बयान साझा किया है। यह बयान उन लोगों ने शॉ के भारटीय टीम में शामिल होने को लेकर दिया है। 

Former indian cricketers share mixed views on Prithvi Shaw place in the Indian team
पृथ्वी शॉ

गौरतलब है कि 17 साल के शॉ लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका दिल जीत रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई और ओडिशा के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'सी' क्रिकेट मैच में 105 रनों की शानदार पारी खेली है। शॉ ने अभी तक 5 रणजी मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 4 शतक लगा चुके हैं। शॉ सबसे युवा बल्लेबाज है जो दलीप ट्रॉफी में भी शतक लगाए हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद शॉ ही एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो इस उम्र में ये मुकाम हासिल किया है। 18 साल से कम उम्र में शॉ से ज्यादा प्रथम श्रेणी में शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही लगाए हैं। सचिन ने इस दौरान 7 शतक जबकि शॉ ने 4 शतक लगाए है।  
 

Former indian cricketers share mixed views on Prithvi Shaw place in the Indian team
शिशिर हट्टंगड़ी - फोटो : Youtube

पृथ्वी शॉ को लेकर शिशिर हट्टंगड़ी ने कहा है कि वो यदि अपने बल्लबाजी से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उसमें दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा कि किसी को तैयार करने के लिए क्या मापदंड हैं? वह अपने स्तर पर सहज है, हावी है, और यदि ये पैरामीटर हैं, तो वह तैयार है। फिर इंतजार क्यों। उन्होंने कहा कि यदि शॉ का नाम नेक्स्ट इंडिया स्क्वाइड सिलेक्शन बैठक में नहीं लिया गया तो मुझे आश्चर्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former indian cricketers share mixed views on Prithvi Shaw place in the Indian team
मकरंद वैंगनकर - फोटो : Youtube

वहीं, मकरंद वैंगनकर ने डीएनए के हवाले से कहा कि यदि सचिन 16 साल में कर सकते हैं तो शॉ क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि शॉ ने एक के बाद एक शानदार शतक लगाए हैं। शॉ ने अभी तक 4 शतक लगाए हैं। मकरंद ने शॉ की सचिन से तुलना करते हुए कहा कि वो जब सचिन ने डेब्यू किया था, तो वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरते थे, लेकिन शॉ ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतरते है, जो कि काफी मुश्किल हैं।

विज्ञापन
Former indian cricketers share mixed views on Prithvi Shaw place in the Indian team
आकाश चोपड़ा - फोटो : Youtube

जबकि पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा, प्रवीण आमरे, और चंद्रेश नारायण का मानना है कि शॉ को इस कम उम्र में भारतीय टीम में शामिल नहीं होना चाहिए क्योंकि वह ऐसे में अपने करियर को हमेशा के लिए खतरे में डाल सकता है। आमरे ने कहा, 'यदि शॉ को मौका मिलता है तो वह निश्चित ही अच्छा करेंगे। मैंने देखा है कि शॉ आत्मविश्वास से लबरेज हैं और उनमें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का पोटेंशियल भी है। शॉ खेल को एन्जॉय करते हैं और बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed