फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारीफ: रैना ने ग्रेग चैपल के पढ़े कसीदे, कहा- भारत ने उनसे वनडे में लक्ष्य हासिल कर जीतना सीखा

Fri, 11 Jun 2021 02:22 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 11 Jun 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Former Indian cricketer Suresh Raina praised Greg Chappell said he taught how india to chase and win in odi
क्रिकेटर सुरेश रैना (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि चैपल ने टीम इंडिया को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतना सिखाया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रेग चैपल वही कोच थे जिनके साथ तत्कालीन टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली की अनबन रही।

Former Indian cricketer Suresh Raina praised Greg Chappell said he taught how india to chase and win in odi
सुरेश रैना

सुरेश रैना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'बिलीव व्हाट लाइप एंड क्रिकेट टॉट मी' में लिखा, है मेरे विचार में भले ही ग्रेग चैपल का कोचिंग करियर विवादित रहा लेकिन उन्होंने भारत को वनडे में जीतना और जीतने के महत्व के बारे में सिखाया था। 

Former Indian cricketer Suresh Raina praised Greg Chappell said he taught how india to chase and win in odi
सुरेश रैना

रैना ने अपनी किताब में लिखा, हम उस समय बहुत अच्छा खेल रहे थे लेकिन मुझे अच्छी तरह से याद है कि चैपल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बैटिंग लड़खड़ाने के बारे में टीम को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Indian cricketer Suresh Raina praised Greg Chappell said he taught how india to chase and win in odi
सुरेश रैना - फोटो : BCCI

सुरेश रैना उन खिलाड़ियों में शामिल रहे जो चैपल और उनकी कोचिंग पर भरोसा करते थे। सुरेश रैना ने ग्रेग चैपल के टीम इंडिया का कोच बनने के बाद श्रीलंका के खिलाफ डाम्बुला में वनडे डेब्यू किया था। हालांकि सुरेश रैना अपने डेब्यू वनडे में सफल नहीं रहे थे। रैना इस मैच में खाता तक नहीं खोल पाए उन्हें मुरलीधरन ने आउट किया था। 

विज्ञापन
Former Indian cricketer Suresh Raina praised Greg Chappell said he taught how india to chase and win in odi
greg chappell - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रेग चैपल के कोच रहते भारत ने साल 2005-2006 के दरम्यान राहुल द्रविड़ की कप्तानी में लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 वनडे मैच जीते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed