फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: जानिए उन 5 आविष्कारकों के बारे में, जिनके अपने ही आविष्कार ने ले ली जान

Fri, 11 Jun 2021 10:19 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 11 Jun 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
know about 5 most popular inventions who killed their inventors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

'आवश्यकता आविष्कार की जननी है' यह कहावत काफी लोकप्रिय है। इसका अर्थ यही है कि जीवन यापन के लिए, जो कुछ भी जरूरी हो, इंसान किसी भी तरह से उसे प्राप्त करने में लग जाता है और हासिल करने के लिए अथक प्रयास करता है। मानव जैसे-जैसे खुद को विकसित करने लगा, उसके आवश्यकताओं का क्षेत्र भी उसी तरह बढ़ता चला गया। आज हवाई जहाज और रेल जैसे परिवहन के साधनों के आविष्कार से लंबी से लंबी दूरी बहुत कम समय में तय कर ली जा रही है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब एक जगह से दूसरे जगह की पैदल यात्रा करने में किसी व्यक्ति को कई दिन का समय लग जाता था। किसी भी चीज का आविष्कार करना आसान काम नहीं होता। इसमें वैज्ञानिकों को सालों लग जाते हैं। तब जाकर कहीं वो सफल हो पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आविष्कारक और उनके आविष्कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके आविष्कार तो बहुत उपयोगी साबित हुए, लेकिन अफसोस कि उनके अपने ही आविष्कार उनकी मौत की वजह बन गए।

know about 5 most popular inventions who killed their inventors
हॉरेस लॉसन हन्ली - फोटो : सोशल मीडिया
हॉरेस लॉसन हन्ली 

अमेरिका के समर काउंटी में 29 दिसंबर 1823 को जन्मे हॉरेस लॉसन हन्ली ने हाथ से चलने वाली पनडुब्बी का आविष्कार किया था। हालांकि, परीक्षण के दौरान उनकी पनडुब्बी समुद्र में डूब गई थी, जिसमें वो भी अपने क्रू-मेंबर्स के साथ मौजूद थे। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी।

know about 5 most popular inventions who killed their inventors
उड़ने वाली कार - फोटो : सोशल मीडिया
हेनरी स्मोलिंस्की

हेनरी स्मोलिंस्की को उड़ने वाली कार बनाने के लिए जाना जाता है। 1973 में उन्होंने यह आविष्कार किया था, जिसका नाम उन्होंने 'एवीई मिजार' रखा था। हालांकि, टेस्ट करने के लिए जब वो अपनी फ्लाइंग कार में बैठे और उसे उड़ाया तो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about 5 most popular inventions who killed their inventors
फ्रांज रीचेल्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रांज रीचेल्ट

ऑस्ट्रिया में जन्मे फ्रांज रीचेल्ट को आधुनिक विंगसूट का आविष्कारक माना जाता है। हालांकि, इसकी टेस्टिंग के लिए पेरिस के एफिल टावर से कूदने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उस समय उनकी उम्र महज 33 साल थी।

विज्ञापन
know about 5 most popular inventions who killed their inventors
मैरी क्यूरी - फोटो : सोशल मीडिया
मैरी क्यूरी 

रेडियम और पोलोनियम नामक दो तत्वों की खोज करने वाली मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी की मौत उनकी इसी खोज के कारण साल 1934 में हो गई थी। दरअसल, मैरी क्यूरी रेडियोएक्टिविटी पर काम कर रही थीं, लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि रेडियोएक्टिविटी कितनी खतरनाक होती है। उनके शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed